scriptघर में चली गयी पड़ोसी की यह चीज, तो पड़ोसी ने कर डाला यह बड़ा काम, पुलिस के छूटे पसीने, मचा हड़कंप | 6 man injured the beeten the fight in sitapur | Patrika News
सीतापुर

घर में चली गयी पड़ोसी की यह चीज, तो पड़ोसी ने कर डाला यह बड़ा काम, पुलिस के छूटे पसीने, मचा हड़कंप

घर में चली गयी पड़ोसी की यह चीज, तो पड़ोसी ने कर डाला यह बड़ा काम, पुलिस के छूटे पसीने, मचा हड़कंप

सीतापुरSep 03, 2019 / 11:44 pm

नितिन श्रीवास्तव

6-man-injured-the-beeten-the-fight-in-sitapur

घर में चली गयी पड़ोसी की यह चीज, तो पड़ोसी ने कर डाला यह बड़ा काम, पुलिस के छूटे पसीने, मचा हड़कंप

सीतापुर. सिधौली कस्बे के एक गांव में मकान के अंदर बकरी चली जाने को लेकर दो समुदाय के लोग आपस मे भिड़ गए। दोनों समुदाय के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि लाठी-डंडे भी जमकर चले। इसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों कर तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घर मे बकरी चली जाने से हुआ विवाद

घटना सिधौली कोतवाली क्षेत्र के बनियानी गांव की हैं। यहां के निवासी राममोहन शुक्ला के मकान में पड़ोस के रहने वाले विशेष समुदाय के निवासी की दो बकरियां राममोहन के घर चली गयी जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी। इस कहासुनी के दौरान विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस विवाद के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी घायलों के इलाज के बाद दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सीतापुर सदर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

Home / Sitapur / घर में चली गयी पड़ोसी की यह चीज, तो पड़ोसी ने कर डाला यह बड़ा काम, पुलिस के छूटे पसीने, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो