scriptबोले अखिलेश-झूठ के सहारे चल रही है योगी सरकार | Due to SP-BSP coalition BJP defeated on CM, Deputy CM seats: Akhilesh | Patrika News
सीतापुर

बोले अखिलेश-झूठ के सहारे चल रही है योगी सरकार

कहा-आज लोगों से उनकी नौकरियां व रोजगार छीना जा रहा है।
 

सीतापुरApr 16, 2018 / 10:19 pm

Ashish Pandey

Due to SP-BSP coalition
सीतापुर. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार झूठ के सहारे चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और सरकारी तंत्र बेकाबू होकर काम कर रहा है। वहीं उनका यह भी कहना था कि सपा के केवल बसपा के समझौते से मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री दोनों की सीटें हार गई। साथ ही बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। वे यहां सीतापुर के महमूदाबाद में जनता को संबोधित कर रहे थे।
दरअसल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव वरिष्ठ सपा नेता वकार अहमद की अंत्येष्टि से शामिल होकर वापस लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने महमूदाबाद में जनता को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री 50 से भी ज्यादा देशों की यात्रा कर चुके हैं लेकिन कोई विशेष बदलाव नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए पूछा कि क्या कोई ऐसा देश है जहां पर लोगों से उनकी नौकरियां व रोजगार छीना जाता है? उन्होंने कहा कि हमने जिन शिक्षामित्रों को रोजगार दिया और उनको समायोजित किया भाजपा ने उनसे सबकुछ छीन लिया।
भाजपा के नेता संगीन मामलों में फंस रहे है

कई शिक्षामित्रों ने तो आत्महत्या तक कर ली है। भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। भाजपा के नेता संगीन मामलों में फंस रहे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश पार्टी के अहम नेता वकार शाह के अंतिम दर्शन कर बहराइच से वापस लौटते समय स्थानीय पार्टी के विधायक नरेंद्र वर्मा के आग्रह पर कुछ देर के लिए महमूदाबाद रुके थे। उन्होंने भाजपा द्वारा किसानों की कर्ज माफी पर भी चुटकी ली व कानून व्यवस्था पर भी जमकर बरसे। साथ ही आने वाले लोकसभा में पार्टी का समर्थन करने के लिए भी लोगों से अपील की।

Home / Sitapur / बोले अखिलेश-झूठ के सहारे चल रही है योगी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो