scriptभारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से पाकिस्तान के लिए कह दी ये बड़ी बात, जनसभा स्थल पर मच गया हड़कंप, | Home minister big allowance for pakistan loksabha election | Patrika News
सीतापुर

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से पाकिस्तान के लिए कह दी ये बड़ी बात, जनसभा स्थल पर मच गया हड़कंप,

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से पाकिस्तान के लिए कह दी ये बड़ी बात, जनसभा स्थल पर मच गया हड़कंप

सीतापुरMay 04, 2019 / 11:13 pm

नितिन श्रीवास्तव

home-minister-big-allowance-for-pakistan-loksabha-election

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से पाकिस्तान के लिए कह दी ये बड़ी बात, जनसभा स्थल पर मच गया हड़कंप,

सीतापुर. धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की महोली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रेखा अरुण वर्मा के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस समेत सपा बसपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग 65 सालों में कुछ नही कर पाए वो पांच साल का हिसाब लगा रहे है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का विकास केवल भाजपा सरकार में ही संभव है।

मोदी सरकार में दूर हुयी गरीबी

धौरहरा लोकसभा की महोली विधान सभा मे कृषक इंटर कालेज मैदान में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय देश मे 12 करोड़ परिवार अति गरीब थे, लेकिन अब 5 करोड़ है। कांग्रेस के समय हर दिन 8 किमी सड़क का निर्माण होता था लेकिन अब 32 किमी का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासन काल मे 110 लाख करोड़ रुपये की बचत की है इस धन से गरीबो का विकास किया जाएगा।

चौकीदार चोर नही प्योर हैं

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन आज तक गरीबी नही कम हुई। लेकिन भाजपा ने कोई नारा दिए बिना ही गरीबो के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि 2022 तक हर गरीब के सर पर छत होगी। उन्होंने कहा कि आज विश्व मे भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और उसी का नतीजा है कि पाकिस्तान ने अभिनंदन को 24 घंटे में ही छोड़ना पड़ा था। ग्रह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचारियो की सरकार है, कांग्रेस की सरकार में उनके मंत्री जेल जाते है। लेकिन भाजपा की सरकार में कभी आज तक कोई आरोप नही लगा। मैं भी मुख्यमंत्री रहा हूं लेकिन आज तक भ्रष्टचार का एक आरोप नही है। राजनाथ सिंह ने की देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है, और चौकीदार चोर नही, प्योर है, और 2019 में पीएम बनना फिर से श्योर है।

Home / Sitapur / भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से पाकिस्तान के लिए कह दी ये बड़ी बात, जनसभा स्थल पर मच गया हड़कंप,

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो