scriptआदमखोर तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर फैलाई दहशत, तीन लोग घायल, Live वीडियो | Leopard attack live video in SItapur | Patrika News
सीतापुर

आदमखोर तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर फैलाई दहशत, तीन लोग घायल, Live वीडियो

आदमखोर तेंदुआ गांव में आमद करते हुए खेतों की तरफ निकला तो ग्रामीणों ने उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन तेंदुए ने वहां मौजूद ग्रामीणों पर ही हमला बोल दिया।

सीतापुरMay 09, 2021 / 01:10 pm

नितिन श्रीवास्तव

आदमखोर तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर फैलाई दहशत, तीन लोग घायल, Live वीडियो

आदमखोर तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर फैलाई दहशत, तीन लोग घायल, Live वीडियो

सीतापुर. जनपद में आदमखोर तेंदुए ने आमद करके गांजरी इलाके में दहशत फैला दी है। आदमखोर तेंदुआ गांव में आमद करते हुए खेतों की तरफ निकला तो ग्रामीणों ने उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन तेंदुए ने वहां मौजूद ग्रामीणों पर ही हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले के दौरान तीन ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद वापस रवाना कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव के बाहर खेतों में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों कहना है कि जल्दी तेंदुए को पकड़ने में सफलता प्राप्त की जाएगी।

तेंदुए की दहशत

मामला रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के भदेश्वर गांव का है। यहां जंगलों की तरफ से होकर गांव में दाखिल हुए एक तेंदुए ने दहशत फैला रखी है। मिली जानकारी के मुताबिक, खेतों में काम करने के दौरान एक तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए को देखे जाने की सूचना वन विभाग को देखकर खेतों में कांबिंग शुरू की गई। इस दौरान खेतों में छुपा बैठा तेंदुआ हमलावर हो गया और तीन ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में अनिल सहित तीन ग्रामीण घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया जहां से उपचार के बाद दोनों को वापस घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर एक पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का जाल बना है। लेकिन तेंदुआ वन विभाग के जाल में कब तक पहुंचेगा या तो अभी भविष्य के गर्भ में है। ग्रामीणों का कहना है कि क्या घर जल्दी तेंदुआ नहीं पकड़ा गया तो स्थानीय लोगों के लिए वह काल साबित हो रहा हैं।
https://youtu.be/g5yu5bc9IkY

Home / Sitapur / आदमखोर तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर फैलाई दहशत, तीन लोग घायल, Live वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो