4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले आज भी नहीं रिलीज हो पाई पद्मावत, कानून व्यवस्था पर खड़े हुये सवाल

माना जाए कि सीतापुर में सुरक्षा के व्यापक इंतेजामात न होने से यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 Jan 2018, 10:34 PM IST

Sitapur

Sitapur

सीतापुर. सीतापुर पुलिस से बेपरवाह लोगों ने कल यहां के एससीएम मॉल में फिल्म पद्मावत रिलीज होते ही हंगामा शुरू कर दिया और मॉल के मालिक पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले से घबराए मॉल प्रशासन ने सीतापुर के एकमात्र थियेटर में भी पद्मावत को रिलीज नहीं किया और लोग इस फिल्म को सीतापुर में देखने से महरूम हो गए। जबकि पड़ोस लखनऊ में लोगों ने कल से ही फिल्म देखना शुरू कर दिया है। ऐसे में यह माना जाए कि सीतापुर में सुरक्षा के व्यापक इंतेजामात न होने से यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।

दरअसल पद्मावत फिल्म को लेकर शुरू हुआ बवाल बीते कई महीनों से शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। वहीं गुरुवार 25 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद चार राज्यों को छोड़कर पूरे देश में एक साथ फिल्म रिलीज तो कर दी गई, लेकिन इसन जगह-जगह हिंसक वारदातों को जन्म दे दिया। सीतापुर भी इससे अछूता ना रहा और यहां मॉल के बाहर फिल्म का पोस्टर लगते ही हंगामा शुरू हो गया और कुछ लोगों ने मॉल के मालिक संजय अग्रवाल पर जानलेवा हमला कर दिया।

उस हमले के बाद मॉल प्रशासन ने फिल्म का पोस्टर फौरन उतार दिया और एक भी शो नहीं चल सका। आज दूसरा दिन बीतने के बाद भी सीतापुर में पद्मावत नहीं रिलीज हुई जबकि पड़ोस में राजधानी लखनऊ में लोगों ने कल से ही यह फिल्म देखना शुरु कर दिया है। एससीएम मॉल के मैनेजर राम नरेश शर्मा की माने तो कल से फ़िलहाल फिल्म नहीं चली है, लेकिन कल सुबह आगे के आदेश मिलने के बाद ही निर्णय लिया जायेगा। जाहिर है सीतापुर में कुछ अराजक तत्वों की वजह से यहां के लोगों को फिल्म पद्मावत देखने को नहीं मिल सकी है। क्या आगे फिल्म सीतापुर में पर्दों पर दिखाई जाएगा, यह सवाल यहां बना हुआ है।