scriptगर्भवती महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, इलाके में चर्चा का माहौल | Woman gave birth to four child in Sitapur | Patrika News
सीतापुर

गर्भवती महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, इलाके में चर्चा का माहौल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक गर्भवती महिला द्वारा 4 स्वस्थ बच्चों को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है।

सीतापुरAug 14, 2020 / 04:38 pm

नितिन श्रीवास्तव

गर्भवती महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, इलाके में चर्चा का माहौल

गर्भवती महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, इलाके में चर्चा का माहौल

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक गर्भवती महिला द्वारा 4 स्वस्थ बच्चों को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने 3 मासूम लड़कियों और 1 मासूम लड़के को जन्म दिया हैं। गर्भवती महिला द्वारा 4 बच्चों को जन्म देने के बाद लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं और बच्चों को देखने के लिए गांव में लोगों का तांता लगा हुआ हैं।

4 बच्चों को दिया जन्म

मामला सीतापुर के रेउसा थाना इलाके का है। यहां के ग्राम भदेनवा निवासी मुन्नू लाल भार्गव की पत्नी मौसम देवी गर्भवती थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात महिला को गर्भ का दर्द उठा तो परिजनों ने महिला को सुबह अस्पताल ले जाने के लिए तैयारी कर ही रहे थे। इसी दौरान महिला के दर्द अचानक बढ़ा और अस्पताल ले जाने से पहले से महिला ने बच्चों को जन्म दे दिया। गर्भवती महिला द्वारा 4 स्वस्थ्य बच्चों को जन्म देने पर परिजनों के होश उठ गए।

बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ

गर्भवती महिला ने पति मुन्नू लाल के मुताबिक उसकी पत्नी पहली बार मां बनी हैं और उसने चार बच्चों को जन्म दिया हैं। उनका कहना हैं कि उनकी पत्नी ने तीन मासूम बच्चियों और एक बच्चे को जन्म दिया हैं और इस समय मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। पति का कहना हैं कि यह मेरा सौभाग्य हैं कि मेरे घर एक साथ चार बच्चों ने जन्म लिया हैं और सीधा भगवान का आर्शीवाद हैं। महिला द्वारा 4 बच्चों के जन्म की खबर गांव में फैलते ही लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और महिला के घर पर बच्चों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

Home / Sitapur / गर्भवती महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, इलाके में चर्चा का माहौल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो