scriptयुवक का अधजला शव मिला, फैली सनसनी | half burned dead body found in Bihar | Patrika News
सिवान

युवक का अधजला शव मिला, फैली सनसनी

सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहल्ला काली स्थान के निकट एक बगीचे में 37 वर्षीय युवक का अधजला शव बरामद किया गया। शव बरामदगी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बनियापुर थाना…

सिवानMar 04, 2020 / 06:22 pm

Nitin Bhal

युवक का अधजला शव मिला, फैली सनसनी

युवक का अधजला शव मिला, फैली सनसनी

सिवान. सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहल्ला काली स्थान के निकट एक बगीचे में 37 वर्षीय युवक का अधजला शव बरामद किया गया। शव बरामदगी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा निवासी रामजी सिंह के पुत्र मिथिलेश कुमार सिंह के रूप में हुई। जले शव के नजदीक एक प्लास्टिक का गैलन, युवक का मोबाइल, एक बैग व माचिस की डिबिया बरामद किए गए हैं। गैलन से पेट्रोल या केरोसिन की गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि साजिश के तहत पेट्रोल छिडक़ कर युवक की हत्या कर दी गई है। बैग में कपड़े, साबुन व तेल आदि मिले हंै। जानकारी के अनुसार युवक मुंबई में रहता था। पत्नी के बुलाने पर तीन दिन पहले ही वह गांव आया था। मिथिलेश की पत्नी एक साल से अपने मायके सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मौजेगोवा में ही रहती थी। मृतक परिजनों से ससुराल जाने की बात कह घर से निकला था। मृत युवक के पिता रामजी सिंह के बयान पर सहाजितपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में मृतक की पत्नी संध्या देवी, ससुर वामदेव चौधुर, ***** विनोद चौधुर, राजेश चौधुर व रंजय पांडेय और राजकिशोर राय को नामजद किया है। मृतक के पिता का आरोप है कि सभी नामजद ने मिलकर मेरे पुत्र को जिंदा जलाकर हत्या कर दी है।

Home / Siwan / युवक का अधजला शव मिला, फैली सनसनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो