scriptसोनभद्र में चार लेखपाल सस्पेंड, 125 को नो वर्क नो पे का नोटिस | 4 Lekhpal Suspended in Sonbhadra No work No Pay against 125 | Patrika News
सोनभद्र

सोनभद्र में चार लेखपाल सस्पेंड, 125 को नो वर्क नो पे का नोटिस

एसडीएम ने चेतावनी दी है कि अगर लेखपाल काम पर नहीं लौटे तो कार्यवाही की जाएगी।

सोनभद्रDec 19, 2019 / 01:19 pm

रफतउद्दीन फरीद

Suspend

सस्पेंड

सोनभद्र. लेखपालों के आंदोलन के बाद अब प्रशासन उनसे सख्ती से निपटने में जुट गया है। प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। तकरीबन पूरे प्रदेश में लेखपालों पर कार्रवाई के क्रम में सोनभद्र में चार लेखपालों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 125 लेखपालों को नो वर्क नो पे की नोटिस जारी की गयी है।

बताते चलें कि लेखपाल अपनी आठ सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे पूरा काम ठप हो गया है। अब प्रशासन इनके आंदोलन से अपने तरीके से निपट रहा है। कई जिलों में लेखपाल निलंबित किये गए हैं। मंडल के भदोही और मिर्जापुर में भी लेखपालों पर कार्रवाई की गयी है। प्रदेश में एस्मा लागू होने के बावजूद लेखपाल प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसको लेकर सोनभद्र में 125 को लो वर्क नो पे की नोटिस जारी की गयी है। यह कार्यवाही रॉबर्ट्सगंज में उपजिलाधिकारी ने की है। सभी लेखपाल इसी तहसील के हैं। सदर एसडीएम ने सभी लेखपालों को चेतावनी दी है कि अगर वो काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
By Santosh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो