(चंडीगढ): हरियाणा सरकार पर चारों ओर से इस बात का दवाब है कि पिछले मई माह में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा वर्ष 2014 की नियमन नीतियां रद्य करने से अनियमित हुए साढे चार हजार से अधिक कर्मचारियों को फिर नियमित की श्रेणी में लाने के लिए सात सितम्बर से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक पारित कराए। इसी मांग को लेकर बुधवार को यहां हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने धरना दिया।