scriptराजकुमार सैनी को झटका, लोकतंत्र सुरक्षा सेवादल अध्यक्ष ने साथियों समेत पार्टी को किया अलविदा, सामाजिक न्याय पार्टी में हुए शामिल | loktantra suraksha seva dal President Vinod Chandel left party | Patrika News
सोनीपत

राजकुमार सैनी को झटका, लोकतंत्र सुरक्षा सेवादल अध्यक्ष ने साथियों समेत पार्टी को किया अलविदा, सामाजिक न्याय पार्टी में हुए शामिल

हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सामाजिक न्याय पार्टी…
 

सोनीपतMar 15, 2019 / 05:56 pm

Prateek

vinod chandel

vinod chandel

(चंडीगढ़,सोनीपत): लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों में भी दबबदल शुरू हो गया है। हरियाणा में पिछड़े वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करने व भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी के नेतृत्व वाली लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के लोकतंत्र सुरक्षा सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष विनोद चंदेल ने अपने साथियों समेत पार्टी को अलविदा करते हुए सामाजिक न्याय पार्टी का दामन थाम लिया।


शुक्रवार को यहां चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने विनोद चंदेल व उनके साथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए चंदेल ने कहा कि वह अंतिम सांस तक पार्टी में रहकर दलित, पिछड़ों, वंचितों और शोषित लोगों की लड़ाई लडऩे का काम करेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामकिशन सैन ने चंदेल को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी नियुक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली, राजस्थान,चंडीगढ़ व पंजाब में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

 

सैनी को बताया मोहरा

सैन ने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू करार देते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने आजतक दलितों की आवाज नहीं उठाई है। उन्होंने कहा कि जेजेपी को इनेलो का बदला हुआ राजनीतिक नाम करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी पर भी सामंतवाद का कब्जा है। राजकुमार सैनी तो केवल एक मोहरा है। सामाजिक न्याय पार्टी में तमाम जमीन से जुड़े नेता शामिल है।


यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुकेश सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामदिया प्रजापति, रामनिवास गुलिया, प्रदेश अध्यक्ष जोगी बिजेन्द्र पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंहमार, कैप्टन राजेन्द्र बाल्मिकी, ओम प्रकाश कायत, दरोगा राजपाल कश्यप, जयपाल पांचाल, प्रवीन जांगड़ा, इंजीनियर शेर सिंह सैनी, रवि धानक आदि शामिल हैै।

Home / Sonipat / राजकुमार सैनी को झटका, लोकतंत्र सुरक्षा सेवादल अध्यक्ष ने साथियों समेत पार्टी को किया अलविदा, सामाजिक न्याय पार्टी में हुए शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो