scriptट्रैक्टर यात्रा लेकर दिल्ली की ओर चले किसान पुलिस से भिड़े, वाटर कैनन से प्रहार | Tractor yatra Haryana to delhi police stopped at border latest news | Patrika News
सोनीपत

ट्रैक्टर यात्रा लेकर दिल्ली की ओर चले किसान पुलिस से भिड़े, वाटर कैनन से प्रहार

तीन कृषि विधेयकों का विरोध कर रहे हैं किसान, यूथ कांग्रेस ने भी दिया साथ

सोनीपतSep 23, 2020 / 07:32 pm

Bhanu Pratap

kisan andolan

किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग करती पुलिस

पानीपत। हरियाणा के किसान केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों की लगातार मुखालफत कर रहे हैं। बुधवार को किसान दिल्ली की ओर चले। पुलिस ने उन्हें पानीपत-दिल्ली सीमा पर समालखा के पास रोक लिया। इसके बाद पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने पानी की बौछार से रोका। ऐसे में हाईवे तो जाम होना ही था।
kisan andolan
समालखा पर पुलिस ने रोका
पानीपत अनाज मंडी से दिल्ली के लिए ट्रैक्टर यात्रा लेकर किसान निकले। उनके साथ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थे। दिल्ली की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने पहले ही तैयारी कर रखी थी। बेरीकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने रोका। किसान नहीं माने। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन से प्रहार किया। किसान फिर भी नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बसों में भरकर पानीपत पुलिस लाइन में लाकर छोड़ दिया।
kisan andolan
मोदी सरकार पर आरोप

इस दौरान समालखा विधायक धर्म सिंह छौंकर और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि मोदी सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से तीन किसान विरोधी अध्यादेश पारित किए हैं। इससे प्रदेश का युवा व किसान वर्ग निराश है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सड़क से लेकर संसद से कांग्रेस पार्टी निर्णायक जंग लड़ रही
kisan andolan

Home / Sonipat / ट्रैक्टर यात्रा लेकर दिल्ली की ओर चले किसान पुलिस से भिड़े, वाटर कैनन से प्रहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो