टोंक

video: भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर टोडारायसिंह शहर मण्डल की ओर से प्रभारी किए नियुक्त

BJP membership campaign : टोडारायसिंह भाजपा शहर मण्डल की बैठक में 21 अगस्त तक लक्ष्यपूर्ति सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।

टोंकAug 11, 2019 / 04:06 pm

pawan sharma

video: भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर टोडारायसिंह शहर मण्डल की ओर से प्रभारी किए नियुक्त

टोडारायसिंह. भाजपा के सर्वस्पर्शीय सदस्यता अभियान को लेकर यहां विश्राम गृह में शनिवार को जिलाध्यक्ष गणेश माहूर की मौजूदगी में भाजपा शहर मण्डल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 21 अगस्त तक लक्ष्यपूर्ति सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।
read more: शाही निशान का ध्वज चढऩे के साथ डिग्गी कल्याणजी के लक्खी मेला का हुआ सम्पन्न


बैठक में विधायक कन्हैयालाल चौधरी, जिलाध्यक्ष गणेश माहूर, जिलाप्रमुख सत्यनारायण चौधरी, शहर मण्डल अध्यक्ष संतकुमार जैन ने विचार व्यक्त किए।
 

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को गति देने के लिए शहर मण्डल टोडारायसिंह में जगदीश प्रसाद शर्मा, मोर मण्डल में जगदीश प्रसाद गुर्जर, संवारिया में लक्ष्मीनारायण गुर्जर, शहर मण्डल मालपुरा कृष्ण गोपाल गुर्जर, पचेवर मण्डल से नरेन्द्र कुमार, लावा मण्डल से रामकल्याण शर्मा, लाम्बाहरिसिंह मण्डल से राजेन्द्र शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
read more:राजस्थान में फिर शर्मसार हुई खाकी, बेटे को मारने की धमकी दे सामूहिक बलात्कार का वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला आया सामने, मामला हुआ दर्ज

बैठक में जिला महामंत्री दीपक संगत, नरेश बंसल, सहसंयोजक इंदूशेखर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम कुमावत, पार्षद सत्यनारायण सैनी, प्रहलाद चांवला, करुनानिधि शर्मा, नीरज जौशी, अनुराग शर्मा, गिरीराज शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

 

मिस कॉल देकर सदस्यता ग्रहण की
रानोली कठमाणा. उपखंड क्षेत्र में के रानोली, कठमाणा, झिराना में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने शिरकत की।
read more:एफआईआर के लिए पांच दिन से दो थानों के चक्कर लगा रहा पीडि़त, आखिर परेशान होकर उठाया ये कदम…

 

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व निवाई-पीपलू विधानसभा सदस्यता अभियान प्रभारी ज्ञानदेव आहूजा, विधानसभा प्रत्याशी रहे रामसहाय वर्मा, जिला मंत्री सत्यनारायण चंदेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीशसिंह राजावत, सरपंच प्रतापसिंह राजावत, मंडल महामंत्री राजेश गौड़, विनोद जैन, विमल जैन, सीताराम अजमेरा ने लोगों को पार्टी के नंबर पर मिस कॉल करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
 

नए सदस्यों का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके कार्यकर्ता पूर्व सरपंच प्रेमचंद जैन, राजेंद्र दाधीच, रामजीलाल आचार्य, जगदीश सैनी, बीरबल नामा, लादूलाल प्रजापत, खेमराज सोनी, नरेश टेलर, अशोक जैन आदि ने भी सदस्यता अभियान में सहयोग किया।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.