28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एफआईआर के लिए पांच दिन से दो थानों के चक्कर लगा रहा पीडि़त, आखिर परेशान होकर उठाया ये कदम…

Online fraud incident पीडि़त घटना के बाद देवली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंचा तो, पुलिस ने उसका गांव दूनी थाना क्षेत्र में होने का हवाला देते हुए उसे दूनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 Aug 2019, 8:39 AM IST

victim-circling-to-the-police-station-to-file-a-report

एफआईआर के लिए पांच दिन से दो थानों के चक्कर लगा रहा पीडि़त, आखिर परेशान होकर उठाया ये कदम...

देवली. थाना क्षेत्र के निवारिया गांव के एक युवक के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पीडि़त के बैंक खाते से सात बार मोबाइल फोन के रिचार्ज किए। इधर, मामला दर्ज कराने जाने पर देवली पुलिस दूनी और दूनी पुलिस देवली जाने को कह कर टरका रही है। परेशान होकर पीडि़त देवली पुलिस को प्राथमिकी सौंप कर आ गया।

read more: video: बाबा रामदेव भंडारे के शुभारम्भ पर कलशयात्रा में कच्ची घोड़ी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र


पीडि़त निवारिया निवासी जयसिंह दरोगा ने रिपोर्ट में बताया कि देवली के पटेल नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उसका बचत खाता है। 4 अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर दो बार राशि कटने के मैसेज आएं। इस पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने तत्काल बैंक में जाकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया।

इसमेंं पता चला कि उनके खाते ऑनलाइन रिचार्ज के जरिये 399 रुपए व 199 रुपए का रिचार्ज हुआ। यहीं नहीं 5 अगस्त को फिर से 548 , 399, 399, 98 व 199 रुपए का पांच बार ऑनलाइन रिचार्ज हुआ। इस तरह पीडि़त के खाते से रिचार्ज के लिए कुल 216 8 रुपए ऑनलाइन निकाले गए।

read more: video: राजस्थान में यहां कर्मचारियों को हेलमेट पहनकर करना पड़ रहा है काम, कारण जानकर आप भी हो जाएगे हैरान!

पीडि़त ने बताया उसनेे स्टेट बैंक की शाखा में जाकर इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पीडि़त ने देवली थाना पुलिस में रिपोर्ट दी है।


दो थानों के फेर में फंसा पीडि़त-: पीडि़त जयसिंह 5 अगस्त से ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए दो पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

read more:video: टोंक बनास नदी में गहलोद की रपट आया पानी, आवागमन किया बंद

पीडि़त ने बताया कि घटना के बाद वह देवली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंचा तो, पुलिस ने उसका गांव दूनी थाना क्षेत्र में होने का हवाला देते हुए उसे दूनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा।

जब पीडि़त दूनी थाने गया तो, वहां पुलिस ने कहा कि बैंक देवली थाना क्षेत्र में स्थित है। इसलिए मामला देवली थाने में दर्ज होगा। तब से पीडि़त रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए चक्कर काट रहा है।
Tonk news in Hindi, Tonk Hindi news