
मृतका के परिजनों ने लगाया लाखों रुपए के गहने गायब होने का आरोप। फोटो: पत्रिका
टोंक। टोंक जिले के लवादर गांव में 4 कट्टों में बुजुर्ग महिला का कटा शव मिलने के मामले में नया खुलासा सामने आया है। मृतका के पास मौजूद करीब 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने गायब हैं। वहीं, डेड बॉडी के पैर और हाथ भी अभी तक नहीं मिले है। बता दें कि टोंक जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र गांव में गुरुवार देर रात चार कट्टों में वृद्धा का कटा हुआ शव मिला था। हरबाई का पीहर लवादर गांव ही है। वह सालों से यहां अकेली रहती थी।
हरबाई का शव मिलने के मामले को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन कर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका के पास मौजूद करीब 8 लाख के आभूषण गायब हैं। परिजनों और समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की गहन जांच करने तथा गायब बताए जा रहे गहनों का पता लगाने की मांग की।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है तथा परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
समाज के लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लवादर ग्राम पंचायत प्रशासक घनश्याम बैरागी ने बताया कि मौके पर कट्टों में कमर से घुटने तक का हिस्सा तथा दोनों पैर आधे कट्टे में ही मिले। वहीं, कुछ ही दूरी पर महिला का सिर मिला। बाकी दोनों हाथ तथा दोनों आधे पैर अभी तक नहीं मिले है। फिलहाल, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक वन क्षेत्र में गुरुवार रात 4 कट्टों में लवादर गांव निवासी हरबाई पत्नी केसरा गुर्जर का शव मिला था। रात को गांव में सामाजिक कार्यक्रम था। इसमें गांव की महिलाएं गीत गाने गई थी। इस दौरान उन्हें तेज बदबू का अहसास हुआ। वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें कट्टों में किसी मानव के अंग दिखाई दिए। फिर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक जहां वृद्धा का आधा बाव मिला, वहां जंगली जानवर घूमते हते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दो से तीन बाद अगर जानकारी मिलती तो जो शरीर के अंग मिले हैं, वे भी नहीं मिले। उन्हें जंगली जानवर खा जाते।
Updated on:
13 Jun 2026 02:51 pm
Published on:
13 Jun 2026 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
