जयपुर

इस ‘Master Plan’ को लेकर कांग्रेस जल्द इन दिग्गजों को देने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली में होगा निर्णय

Congress Sadasyata Abhiyan : Congress भी अब अपना परिवार बढ़ाने में जुट गई है। अगले साल Hariyana, Jharkhand और Maharashtra सहित कई प्रदेशों में होने वाले Elections के मद्देनजर Congress पार्टी विशेष सदस्यता अभियान ( Congress Membership Campaign ) चलाएगी।

जयपुरSep 08, 2019 / 05:56 pm

rohit sharma

उमेश शर्मा/जयपुर। कांग्रेस ( Congress ) भी अब अपना परिवार बढ़ाने में जुट गई है। अगले साल हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी विशेष सदस्यता अभियान ( Congress Sadasyata Abhiyan ) चलाएगी। अभियान में कितने सदस्य जोड़े जाएंगे, किसको क्या जिम्मेदारी मिलेगी और कब से अभियान शुरू होना है, इन सभी बातों को लेकर 12 तारीख को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में सभी विधायक दल के नेता, प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस एक बार फिर अपना कुनबा बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए 12 सितंबर को दिल्ली में एक बैठक होगी जिसमें सभी राज्यों के प्रदेश प्रभारी, विधायक दल के नेता और प्रदेशाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया हैं। इस बैठक में सदस्यता के विशेष अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी और अभियान कब से शुरू होगा, इसकी तारीख भी तय होगी। यही नहीं पार्टी आंकड़ा भी तय करेगी, जिसमें सदस्यों का आंकड़ा भी तय किया जाएगा।

भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी
कभी कांग्रेस विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद भाजपा का कुनबा बढ़ता गया और आज भाजपा 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यही नहीं भाजपा के राजस्थान ( Rajasthan BJP ) में ही सदस्यों ( BJP Membership Campaign ) की संख्या 1 करोड़ 9 लाख पहुंच चुका है। ऐसे में कांग्रेस अपने कुनबे को बढ़ाने को लेकर सक्रिय हो गई है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) ने कहा कि सदस्यता हमेशा चलती रहती है, लेकिन संगठन चुनाव से पहले विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाता है। कुछ वर्ष पहले भी संगठन चुनावों से पहले अभियान चलाया था। फिर पार्टी अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर 12 को दिल्ली में बैठक होगी।

Deputy CM पायलट ने BJP पर कसा तंज
इससे पहले AICC के निर्देश पर वर्ष 2014 में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया था। प्रदेश में भी यह अभियान चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( All India Congress Committee ) ने सदस्यता अभियान की तारीख तीन बार बढ़ाई थी, जिसमें कांग्रेस ने बड़ी संख्या में सदस्य जोड़े गए। अभियान को लेकर पायलट ने भाजपा ( BJP ) पर तंज भी कसा। पायलट ने कहा कि हमारे यहां सदस्यता का फॉर्म भरा जाता है। मिस्ड कॉल ( Missed Call Campaign ) के जरिए हमारे यहां सदस्य नहीं बनाए जाते हैं।

Rajasthan से जुडी अन्य खबरों के लिए यहां Click करें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.