कोटा

98 साल के जैन मुनि को दीक्षा लिए हुए 81 साल, सत्रह बरस की आयु में ले ली थी दीक्षा

98 वर्षीय संत मूलमुनि 81 वीं दीक्षा जयंती मनाई

कोटाFeb 23, 2020 / 11:04 pm

Hemant Sharma

98 साल के जैन मुनि को दीक्षा लिए हुए 81 साल, सत्रह बरस की आयु में ले ली थी दीक्षा

कोटा. बल्लभबाड़ी स्थित जैन दिवाकर पावन धाम पर रविवार को संत ९८ वर्षीय संत मूलमुनि की दीक्षा जयंती को संयम दीक्षा दिवस के रूप में मनाया, साथ ही चौथमल महाराज का १२३ वीं दीक्षा जयंती भी मनाई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आए। कोटा के अलावा अन्य स्थानों से लोग आए। लोगों ने मुनि के दर्शन कर दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मूल मुनि ने कहा कि जीवन में धर्म की राह पर चलें। ईश्वर का सुमिरन हमेशा करना चाहिए। जीवन का कल्याण इसी में है।
read more कोटा के कांग्रेस नेता के भाई का दुस्साहस, बोला अवैध खनन से रोका तो आग लगा दूंगा

राकेश मुनि ने गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा के बिना कल्याण संभव नहीं है। अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश जैन ने किया। अखिल भारतीय जैन दिवाकर युवासंघ के महामंत्री ताराचंद जैन,कमलेश जैन, गिर्राज जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष ओसवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजनके दौरान जयकारे गूंजायमान होते रहे। ताराचंद जैन ने बताया कि मूल मुनि की आयु ९८ वर्ष है और उन्होंने ८१ वर्ष पहले दीक्षा ली थी। वह इन दिनों कोटा प्रवास पर हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.