scriptRBSE Rajasthan Board Result 2022 Today: आज जारी हो सकते हैं राजस्‍थान बोर्ड के ये रिजल्‍ट, यहां करें चेक | RBSE Rajasthan Board Result 2022 Today: Rajasthan Board's 5th and 10th | Patrika News
खास खबर

RBSE Rajasthan Board Result 2022 Today: आज जारी हो सकते हैं राजस्‍थान बोर्ड के ये रिजल्‍ट, यहां करें चेक

परीक्षाएं पूरी होने के बाद आज छात्रों का परिणाम के लिए इंतजार खत्म हो सकता है। राजस्थान बोर्ड द्वारा आज 25 मई को बोर्ड परीक्षाओं के result जारी किए जा सकते हैं। परिणाम कहां जारी होंगे ये आपको हम बता रहे हैं। अपना विवरण परीक्षार्थी तैयार रखें।

जयपुरMay 25, 2022 / 08:40 am

Swatantra Jain

RBSE Board Exam

RBSE Board Exam

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th 10th and 12th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को भी अपने पर‍िणाम का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 10वीं के नतीजे आज 25 मई 2022 को घोष‍ित हो सकते हैं। इसके साथ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE के आठवीं और सीनियर सेकेंडरी यानी कक्षा 8वीं और 12वीं के छात्रों को अपने पर‍िणाम का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्‍थान बोर्ड आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर कक्षा 5वीं और 10वीं के साथ 8वीं और 12वीं के नतीजों का भी ऐलान कर सकता है। अगर आज जारी नहीं हुए तो 26 मई को परिणाम जारी हो सकते हैं।
बता दें, राजस्‍थान बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा के कुछ समय बाद मार्कशीट भी उपलब्‍ध कराई जाएगी। इसमें स्‍टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, स्कोर, विषय का नाम आदि विवरण होंगे। इन्‍हें अच्‍छे से चेक करें। इसमें गड़बड़ी होने की स्थिति में बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क कर तुरंत सही कराएं।
उत्तीर्ण होने के लिए चाहिए इतने मार्क्‍स
राजस्‍थान बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट का इंतजार परीक्षार्थी बेसब्री से कर रहे हैं। उत्‍तीर्ण होने के लिए उन्‍हें हर विषय में कम से कम 33 नंबर लाने जरूरी होंगे। प्रैक्टिकल और थ्‍योरी के मार्क्‍स अलग अलग होंगे।
20 लाख छात्रों को है रिजल्‍ट का इंतजार
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब बीस लाख छात्र उपस्थिति हुए थे। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित कराई गई थी। अब जल्‍द ही दोनों कक्षाओं के रिजल्‍ट जारी किए जाएंगे। इस साल हुई ऑफलाइन परीक्षा में 25 लाख छात्र शामिल हुए।
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 चेक करने के लिए ये स्‍टेप्‍स फॉलो करें

1. राजस्‍थान बोर्ड की आधिकार‍िक वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए 5वीं और 8वीं के रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।
3. नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें।
4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंटआउट लें।
बता दें कि कोविड -19 महामारी के कारण साल 2021 में बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ था। यहां तक कि कक्षा 5वीं और 8वीं के एग्‍जाम्‍स भी कैंसल कर द‍िये गए थे। छात्रों को आंतर‍िक मूल्‍यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया गया था।

Home / Special / RBSE Rajasthan Board Result 2022 Today: आज जारी हो सकते हैं राजस्‍थान बोर्ड के ये रिजल्‍ट, यहां करें चेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो