scriptप्राकृतिक पत्थर उद्योग के परिदृश्य व निवेश की संभावनाओं पर चर्चा | SEMINAR ON NATURAL STONE CONCLUDES WITH MANY POSITIVE NOTES | Patrika News

प्राकृतिक पत्थर उद्योग के परिदृश्य व निवेश की संभावनाओं पर चर्चा

Published: Jan 09, 2022 02:54:58 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

-सेमिनार का आयोजन
-मंत्री ने दिया मांगों पर विचार करने का आश्वासन

प्राकृतिक पत्थर उद्योग के परिदृश्य व निवेश की संभावनाओं पर चर्चा

प्राकृतिक पत्थर उद्योग के परिदृश्य व निवेश की संभावनाओं पर चर्चा

चेन्नई.

फेडरेशन आफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री ने इंडियन मोनुमेंट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन एवं तमिलनाडु ग्रेनाइट क्वेरी आनर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर प्राकृतिक पत्थर पर सेमिनार का आयोजन किया। इसमें 100 के करीब प्रतिभागी शामिल हुए। इसका उद्देश्य देश में प्राकृतिक पत्थर उद्योग के परिदृश्य पर विचार-विमर्श करना और इस क्षेत्र में निवेश की विभिन्न संभावनाओं का पता लगाना था। सेमिनार का उद्घाटन जलसंसाधन मंत्री दुरै मुरुगन ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रेनाइट उद्योग की मांग पर विचार करेगी। इस उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
इस मौके पर उद्योग मंत्री तंगम तेन्नारसू भी उपस्थित थे। फेडरेशन आफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री के अध्यक्ष इशविन्दर सिंह ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य इस उद्योग के बारे में गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण प्राप्त करना था। इस मौके पर फेडरेशन आफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री के वाइस प्रेसिडेंट एन.अशोकन तथा इंडियन मोनुमेंट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम.रामासामी व तमिलनाडु ग्रेनाइट क्वेरी आनर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन.महेश उपस्थित थे।
फेडरेशन आफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री के अध्यक्ष इशविन्दर सिंह ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य इस उद्योग के बारे में गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण प्राप्त करना था। इस मौके पर फेडरेशन आफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री के वाइस प्रेसिडेंट एन.अशोकन तथा इंडियन मोनुमेंट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम.रामासामी व तमिलनाडु ग्रेनाइट क्वेरी आनर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन.महेश उपस्थित थे। फेडरेशन आफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री के अध्यक्ष इशविन्दर सिंह ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य इस उद्योग के बारे में गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण प्राप्त करना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो