scriptदो हाथों के खेल में एक हाथ से कमाल कर रहे हैंसेल इमैनुएल | This Relentless 16-Yr-Old Is Taking The Basketball World By Storm. | Patrika News
खास खबर

दो हाथों के खेल में एक हाथ से कमाल कर रहे हैंसेल इमैनुएल

बास्केटबॉल के खिलाड़ी लेकिन बांए हाथ के बिना हूपर की चुनौतिपूर्ण भूमिका निभाते हैं

जयपुरMay 17, 2021 / 04:20 pm

Mohmad Imran

दो हाथों के खेल में एक हाथ से कमाल कर रहे हैंसेल इमैनुएल

दो हाथों के खेल में एक हाथ से कमाल कर रहे हैंसेल इमैनुएल

कुछ लोग शारीरिक अक्षमताओं को चुनौती के रूप में देखते हैं, जबकि दृढ़ इरादे वाले उसमें अवसर ढूंढते हैं। डोमिनिक रिपब्लिक के 16 साल के हैंसल इमैनुएल भी ऐसे ही पक्के इरादे वाले हाई स्कूल बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। वे बास्केटटबॉल में हूपर (बॉल को प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से छीनना और बास्केट में डालने वाला) की भूमिका निभाते हैं।
दो हाथों के खेल में एक हाथ से कमाल कर रहे हैंसेल इमैनुएल
तो फिर उनमें ऐसा क्या है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। दरअसल, बास्केटबॉल में एक खिलाड़ी के लिए लंबा कद, दमखम और शारीरिक फुर्ती के साथ मौके पर स्ट्रेटजी बदलकर प्रतिद्वंद्वी टीम को छकाना प्रमुख है। लेकिन हैंसल दिव्यांग हैं। छह साल की उम्र में एक दीवार के नीचे दबने से उन्होंने अपना हाथ खो दिया। दो घंटों के लंबे संघर्ष के बाद उन्हें तो बचा लिया गया लेकिन उनका हाथ काटना पड़ा।
दो हाथों के खेल में एक हाथ से कमाल कर रहे हैंसेल इमैनुएल
लेकिन उन्होंने इसे जीवन के सबसे दुखद हादसे की बजाय जीवन केसबसे महत्त्वपूर्ण सबक के रूप में देखा कि भगवान मौजूद है, क्योंकि वे अअब भी जिंदा हैं। उनकी असाधारण एथलेटिक क्षमता ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया है। बास्केटबॉल के खेल में वे जिस दबंगई से दूसरी टीम पर टूटते हैं,वह सभी को हैरान कर देता है।
दो हाथों के खेल में एक हाथ से कमाल कर रहे हैंसेल इमैनुएल
आज अमरीका में उनके खेले गए मैच के वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल पर मचा रहे हैं। लोग उन्हें देखकर प्रेरणा ले रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 265,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने प्रशंसकों को लिखा, ‘सफल होने के लिए केवल दो चीजों की जरुरत होती है, समर्पण और ईवर की कृपा।’

Home / Special / दो हाथों के खेल में एक हाथ से कमाल कर रहे हैंसेल इमैनुएल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो