scriptगणित का हो दैनिक जीवन में उपयोग | we must use mathematics in daily life | Patrika News
खास खबर

गणित का हो दैनिक जीवन में उपयोग

अग्रवाल विद्यालय के गणित विभाग ने वास्तविक जीवन में गणित की उपयोगिता विषय पर पेपर प्रस्तुत किया गया।

Dec 07, 2018 / 11:56 am

Ritesh Ranjan

Life,mathematics,daily,use,

गणित का हो दैनिक जीवन में उपयोग

चेन्नई. अग्रवाल विद्यालय के गणित विभाग ने वास्तविक जीवन में गणित की उपयोगिता विषय पर पेपर प्रस्तुत किया गया। हिंदू कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राचार्या डा. कल्पना इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। गणित विभाग के अध्यक्ष डेविड लेविंगस्टन ने स्वागत भाषण दिया। विद्यालय के अध्यक्ष मधुसूदन खेमका और प्रधानाचार्य डॉ. चाल्र्स ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। किताबों के अलावा भी ज्ञान प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि वास्तविक जीवन में अपने अध्ययन का उपयोग करना आवश्यक है। कोरस्पोंडेंट नरेन्द्र कुमार सिंघला ने दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता के बारे में बातचीत की। प्रधानाचार्य ने पेपर प्रस्तुत कर गणित की उपयोगिता बताई। गणित विभागाध्यक्ष और उनकी टीम ने त्रिकोणमिति को आसानी सीखने का तरीका और उपयोगिता बताई। छात्रों ने गणित विषय पर नाटिका प्रस्तुत की। विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। संयोजिका पद्मावती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Home / Special / गणित का हो दैनिक जीवन में उपयोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो