टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में अब कुछ ही दिन ही बचे हैं। 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होगा। हालांकि कोरोना की वजह से कई लोग इसके आयोजन पर सवाल भी उठा रहे हैं। इस बीच गुरुवार को ओलंपिक से जुड़े करीब 10 हजार वॉलंटियर्स ने ओलंपिक से हटने का फैसला कर लिया। ओलंपिक और पैराओलंपिक के लिए लगभग 80,000 वॉलंटियर्स भाग लेने वाले हैं। इनमें से 10 हजार अवैतनिक वॉलंटियर्स ने आयोजकों को इसमें भाग नहीं लेने की बात कही।