एटीपी ने नियमों में बदलाव करते हुए बयान दिया कि खिलाड़ी को कपड़े बदलने के लिए समय तभी दिया जेगा जब चेयर अंपायर द्वारा इस नियम को अधिकृत किया जाएगा, नहीं तो बाथरूम के ब्रेक के दौरान ही पोशाक में खिलाड़ियों द्वारा परिवर्तन किया जा सकेगा. इसके अलावा टेनिस खिलाड़ी एक मैच में एक ही बार बाथरूम के लिए ब्रेक ले सकता है. वहीं मैच के दौरान खिलाड़ी को 3 मिनट का मेडिकल ब्रेक दिया जाएगा. अगर कोई भी खिलाड़ी एटीपी के इस नए नियमों का उल्लघंन करता है तो वह खेल के दौरान अर्जित किए गए खो देगा.