scriptIPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, नए कप्तान का हुआ ऐलान | hardik pandya is new caption of mumbai indians in ipl 2024 replaces rohit sharma | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, नए कप्तान का हुआ ऐलान

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटा दिया गया है।

नई दिल्लीDec 15, 2023 / 07:09 pm

Paritosh Shahi

rohit_sharma.jpg

मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में कप्तानी करते नहीं नजर आयेंगे। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। 2013 से रोहित टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनी। लेकिन अब मुंबई इंडियन्स ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया गया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या हाल में ही गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस आए थे।

अपनी कप्तानी में पांड्या में जीत चुके हैं खिताब

आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपए में फुल कैश ट्रेड किया है। इसके बाद ही अटकलें तेज हो गयी थी कि हार्दिक पांड्या को अगले सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया जाएगा और आज मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को कप्तान बनाकर इसको सही साबित कर दिया है। बता दें कि पांड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने दमदार प्रदर्शन किया था और लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाई थी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस चैंपियन भी बनी थी।

https://twitter.com/hashtag/CaptainPandya?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इस अवसर पर एमआई ने कहा, “हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में कमान संभालने के लिए तैयार हैं, जो इसके सबसे लंबे समय तक सेवारत, सबसे सफल और पसंदीदा कप्तानों में से एक, शानदार रोहित शर्मा का स्थान लेंगे।”

https://twitter.com/mipaltan/status/1735647575552770379?ref_src=twsrc%5Etfw


प्रेस रिलीज में क्या कहा 

मुंबई इंडियंस ने कहा, “यह विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के एमआई दर्शन के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन और रिकी से लेकर रोहित तक हमेशा असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।”

रोहित का आभार जताया 

प्रेस रिलीज में आगे कहा गया “हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है। उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है बल्कि एक टीम के रूप में उनकी जगह भी मजबूत की है।” आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक। उनके मार्गदर्शन में, एमआई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई। हम एमआई को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव का इंतजार करेंगे।”

“हम हार्दिक पंड्या का एमआई के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

Home / Sports / Cricket News / IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, नए कप्तान का हुआ ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो