scriptदिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, अचानक स्वदेश लौटा ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, नहीं खेलेगा बचा हुआ IPL! | IPL 2024: Delhi Capitals All Rounder Mitchell Marsh Returns To Australia For Hamstring Tear Treatment | Patrika News
क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, अचानक स्वदेश लौटा ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, नहीं खेलेगा बचा हुआ IPL!

IPL 2024: मार्श को दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट आई है और वह उसका इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। इस चोट के चलते उन्होंने पिछले दो मुक़ाबले नहीं खेले हैं। मार्श कब वापस आएंगे इसको लेकर अबतक कोई अधिकारी अपडेट नहीं आया है।

नई दिल्लीApr 14, 2024 / 07:47 am

Siddharth Rai

marsh_warner_.jpg

Mitchell Marsh Returns To Australia, Delhi capitals, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अबतक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इसी बीच टीम को अब एक बहुत बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल हो गए हैं और सीजन के बीच में ही अपने देश व्पास लौट गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिका मार्श को दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट आई है और वह उसका इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। मार्श चोट के चलते मार्श मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ उपलब्ध नहीं थे और पिछले दो मुक़ाबले नहीं खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार तीन अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच खेला था।

मार्श कब वापस आएंगे इसको लेकर अबतक कोई अधिकारी अपडेट नहीं आया है। क्या वे बचे हुए सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होंगे इसको लेकर भी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्श को इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया जा सकता है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) उनके लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। वह 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए थे।

मार्श इस सीजन में कुछ कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने आईपीएल 2024 में 4 मैच खेले हैं। जिसमें 160.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 61 रन बनाए हैं। इसके अलावा दिल्ली के दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी पिछले मुक़ाबले में चोटिल हो गए थे। वॉर्नर को शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच के दौरान अंगुली में चोट लगी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर के अंगुली में सूजन है और शनिवार को अहमदाबाद पहुंचने के बाद उनका स्कैन किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मुक़ाबला 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगा। दिल्ली की टीम फिलहाल छह मैचों में दो जीत और चार हार के बाद चार अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर है।

Home / Sports / Cricket News / दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, अचानक स्वदेश लौटा ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, नहीं खेलेगा बचा हुआ IPL!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो