scriptRPS vs DD: दिल्‍ली ने किया पुणे का काम खराब, 7 रन से दी मात | Patrika News
खेल

RPS vs DD: दिल्‍ली ने किया पुणे का काम खराब, 7 रन से दी मात

दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच मैच खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फासला लिया। टीम का ये फैसला बेहद खराब रहा।

May 13, 2017 / 12:03 am

balram singh

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स ने रोमांचक मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 7 रन से हरा दिया है। 168 रन के जवाब में पुणे 162 रन ही बना सका। मनोज तिवारी ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की तरफ से अजिंक्या रहाणे और राहुल त्रिपाठी मैदान पर आए। रहाणे पारी की पहली ही गेंद पर जहीर खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद कप्तान स्टिवन स्मिथ बल्लेबाजी करने आए।
त्रिपाठी भी जहीर की गेंद पर 7 रन बनाने के बाद पंत को कैच दे बैठे। मनोज तिवारी और स्मिथ के उपर बल्लेबाजी का सारा दारोमदार आ गया। इन दोनों ने भी टीम को निराश नहीं किया और शानदार बल्लेबाजी की।
स्मिथ 38 रन बनाने के बाद नदीम की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। बेन स्टोक्स ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।
उनके आउट होने के बाद धोनी बल्लेबाजी करने उतरे पर आज उन्होंने टीम को निराश किया और मात्र 5 रन बनाकर रन आउठ हो गए। डेनियल ने 3 रन बनाए। दूसरी तरफ तिवारी ने 45 गेंदों पर 60 रन की जोरदार पारी खेली। 
अंतिम ओवर की 2 गेंदों पर उन्होंने 2 छक्के लगाए पर आगे वे कुछ नहीं कर सके और टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की तरफ से जहीर खान और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए तथा साथ ही नदीम और कमिंस ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम के लिए करुण नायर ने 64 रनों की पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन 2 रन बनाकर रनआउट हो गए तथा श्रेयस लेयर उनादकट की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे। उन्होंने 3 रन बनाए।

रिषभ पंत ने 22 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। उनको एडम जंपा ने आउट किया। उनके जाने के बाद मार्लोन सैमुअल्स मैदान पर आए। वे शुरु में थोड़ा स्लो ही खेले पर बाद में कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। उनको डेनियल ने 27 रन पर आउट कर दिया।
कोरी एंडरसन मात्र 3 रन ही बना पाए और सुंदर की गेंद पर चलते बने। पेट कमिंस ने एक शानदार छक्का लगाया पर 11 रन बनाने के बाद वे भी आउट हो गए। दूसरी तरफ ओपनर बल्लेबाज करुण नायर ने दमदार पारी खेली। उन्होंने आउट होने से पहले 64 रन बनाए।
मोहम्मद शमी 2 रन बनाकर आउट हो गए। अमित मिश्रा 13 रन बनाकर नाबाद रहे। पुणे की तरफ से जयदेव उनादकट और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए। सुंदर, जंपा और डेनियल ने एक-एक विकेट लिया।

Home / Sports / RPS vs DD: दिल्‍ली ने किया पुणे का काम खराब, 7 रन से दी मात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो