scriptकुश्ती : बजरंग पुनिया ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, पहली बार कोई भारतीय बना नंबर वन | Patrika News
खेल

कुश्ती : बजरंग पुनिया ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, पहली बार कोई भारतीय बना नंबर वन

65 किग्रा वर्ग में नंबर-1 बनने पर खुशी जताते हुए बजरंग ने कहा कि नंबर-1 बन कर वह बहुत खुश हैं, क्योंकि यह विश्‍व कुश्ती में भारत के दबदबे को दर्शाता है।

नई दिल्लीNov 10, 2018 / 08:01 pm

Mazkoor

wrestler

कुश्ती : बजरंग पुनिया ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, पहली बार कोई भारतीय बना नंबर वन

नई दिल्ली : यूं तो कुश्‍ती में भारत की स्थिति हमेशा से अच्‍छी रही है, इसके बावजूद विश्‍व रैंकिंग में भारत का कोई भी पहलवान आज से पहले सर्वोच्‍च रैंकिंग नहीं हासिल कर पाया था। पहली बार यह मुकाम हासिल किया है भारत के पहलवान बजरंग पुनिया ने। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार एथलीट ने 65 किग्रा की विश्व रैकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

ताजा रैंकिंग में पहले स्‍थान पर पहुंचे
बता दें कि युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से शनिवार को ताजा विश्व रैकिंग जारी की गई है। इसमें 65 किग्रा वर्ग में भारत के बजरंग पुनिया ने में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके नाम अब 96 अंक हो गए हैं। बजरंग की यह रैंकिंग राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में किए गए प्रदर्शन के आधार तय की गई है। दोनों प्रतियोगिताओं में उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल हासिल किया था। इससे पहले पिछले महीने ही हंगरी के बुडापेस्ट में हुई विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में अपने नाम रजत पदक किया था। बता दें कि विश्व चैम्पियनशिप में जो सीडिंग लागू की गई थी, उसमें बजरंग को तीसरी सीड मिली थी। इस चैम्पियनशिप के फाइनल में उन्‍हें जापान ताकुतो ओतोगुरो से हार का सामना करना पड़ा था। आतोगुरो ताजा रैकिंग में 62 अंक लेकर तीसरे और रूस के अहमद चाकीव 66 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

ओलम्पिक चैम्पियन बन कर मनाऊंगा जश्‍न
65 किग्रा वर्ग में नंबर-1 बनने पर खुशी जताते हुए बजरंग ने कहा कि नंबर-1 बन कर वह बहुत खुश हैं, क्योंकि यह विश्‍व कुश्ती में भारत के दबदबे को दर्शाता है, लेकिन वह असली जश्न तब मनाएंगे जब ओलम्पिक चैम्पियन बनेंगे। समर्थन देने के लिए अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया।

Home / Sports / कुश्ती : बजरंग पुनिया ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, पहली बार कोई भारतीय बना नंबर वन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो