scriptअगर हॉकी नहीं खेलता, तो पड़ सकता था नशे की लत में : सरदार | Patrika News
खेल

अगर हॉकी नहीं खेलता, तो पड़ सकता था नशे की लत में : सरदार

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने कहा है कि यदि मैं हॉकी नहीं खेलता तो नशे की लत में पड़ सकता था। उन्होंने नशे की समस्या में लगातार हो रहे इजाफे पर चिंता व्यक्त की।

Jun 13, 2016 / 01:04 pm

Abhishek Pareek

पंजाब में फैले नशे पर बनी शाहिद, करीना, दिलजीत और आलिया भट्ट की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर पिछले काफी समय से पूरे देश में विवाद हो रहा है। ड्रग्स के बारे में बात करते हुए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने कहा है कि यदि मैं हॉकी नहीं खेलता तो नशे की लत में पड़ सकता था।
उन्होंने पंजाब और उत्तर भारत में नशे की समस्या में लगातार हो रहे इजाफे पर चिंता व्यक्त की। सरदार सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम रियो ओलंपिक में हिस्सा लेगी। अभी सरदार सिंह थोड़ा समय हॉकी के बिना व्यतीत कर रहे हैं, भारतीय टीम इन दिनों लंदन में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है।
खेलों के जरिए निकल सकता है समाधान

सरदार सिंह ने कहा है कि खेलों के जरिए इस तरह की समस्या का समाधान निकल सकता है। अगर युवा एकेडमियों में अपने खेल और ट्रेनिंग पर ध्यान देंगे तो उन्हें गलत काम करने का समय ही नहीं मिलेगा और इस तरह से समस्या से छुटकारा भी पाया जा सकता है।
हरियाणा पुलिस के डीएसपी ने कहा है कि फिल्म में सच्चाई को दिखाना कोई गलत बात नहीं है। इससे युवाओं में जागरुकता ही फैलेगी। इससे लगातार नशे के शिकार हो रहे युवाओं की तादाद में कमी लाई जा सकती है।

Home / Sports / अगर हॉकी नहीं खेलता, तो पड़ सकता था नशे की लत में : सरदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो