India vs New Zealand Kanpur Test Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे कानपुर टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत दिख रही है. आज दूसरे दिन का खेल में भारत (India) की पारी 345 रन पर समाप्त हो गई. भारत के ओर से कानपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले युवा होनहार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शानदार 105 रन की शतकीय पारी खेली. वहीं न्यूजीलैंड (New Zealand) के ओर से टिम साउदी (Tim Southee) ने 5 विकेट हासिल किया. भारतीय टीम ने आज अपनी पहली पारी का आखिरी विकेट इशांत शर्मा के रूप में खोया इशांत बिना खाता खोले एजाज पटेल के गेंद पर एल्बीडब्लू आउट हुए.