scriptIND vs AUS: स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, पहला दिन 299 रन पर 4 विकेट | Patrika News
खेल

IND vs AUS: स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, पहला दिन 299 रन पर 4 विकेट

इसके बाद कप्तान स्मिथ खेलने के उतरे। रेनशॉ अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वे 69 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर यादव की गेंद पर दूसरी स्लिप में विराट को कैच थमा बैठे।

Mar 17, 2017 / 07:29 am

balram singh

Ranchi Test,

Ranchi Test,

कप्तान स्टीव स्मिथ के शतक (117 नाबाद) और ग्लेन मैक्सवेल (82 नाबाद) के बीच हुई पांचवें विकेट की शतकीय भागीदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 299 रन बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमें चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। बल्लेबाजी करने के लिए ओपनर बल्लेबाज मैट रेनशॉ और डेविड वॉर्नर आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। खतरनाक होती साझेदारी को भारत के रविंद्र जड़ेजा ने तोड़ा। उन्होंने वॉर्नर (19) को अपनी फुलटॉस पर रिटर्न कैच पकड़ कर आउट किया। 
इसके बाद कप्तान स्मिथ खेलने के उतरे। रेनशॉ अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वे 69 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर यादव की गेंद पर दूसरी स्लिप में विराट को कैच थमा बैठे।
इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने मेहमानों को तीसरा झटका दिया जब उन्होंने शॉन मार्श को पैवेलियन लौटाया। अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था, लेकिन भारत ने रेफरल लिया और थर्ड अंपायर की मदद से उन्हें यह फैसला मिला। चेतेश्वर पुजारा ने फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर डाइव लगाकर उनका कैच लपका। 
इसके बाद स्मिथ ने युवा पीटर हैंड्‍सकॉम्ब के साथ पारी को संभालना शुरू किया। इस बीच स्मिथ ने अपना 21वां अर्द्धशतक पूरा किया। स्मिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी करने के बाद हैंड्‍सकॉम्ब (19) उमेश यादव की यॉर्कर पर एलबीडब्ल्यू हुए।
स्मिथ को ग्लेन मैक्सवेल का साथ मिला और दोनों ने मेहमानों की पारी को संभाला। मैक्सवेल ने पहली बार करियर का टेस्ट अर्द्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरी होने के बाद तो स्मिथ ने तूफानी बल्लेबाजी की। स्मिथ ने विजय की गेंद पर चौका लगाते हुए 19वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 227 गेंदों का सामना किया।
इस मैच के लिए भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर अभिनव मुकुंद की जगह मुरली विजय को शामिल किया। विजय चोट के चलते पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर मिचेल स्टार्क की जगह पैट कमिंस को और मिचेल मार्श की जगह ग्लेन मैक्सवेल को शामिल किया।
टीमें – भारत: केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, करूण नायर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्‍सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, स्टीव ओकेफी, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोस हेजलवुड।

Home / Sports / IND vs AUS: स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, पहला दिन 299 रन पर 4 विकेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो