इससे पहले 38वें ओवर के दौरन भी बारिश के कारण करीब एक घंटे तक खेल नहीं हो सका। बारिश रुकने के बाद खेल दुबारा शुरू हुआ लेकिन सिर्फ 8 गेंदें ही फेंकी गई थी कि बारिश ने फिर से दस्तक दे दिया। वेस्ट इंडीज ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। शिखर धवन और अङ्क्षजक्य रहाणे ने भारत को मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 25 ओवर में 132 रन की जबरदस्त साझेदारी कर डाली।
शिखर ने चैंपियंस ट्रॉफी की अपनी शानदार फॉर्म को यहां भी जारी रखते हुए 92 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 87 रन ठोक डाले। शिखर का दुर्भाग्य रहा कि वह अपने शतक से 13 रन दूर रह गए। शिखर को लेग स्पिनर देवेंदर बिशू ने पगबाधा किया। शिखर का यह 20 वां अर्धशतक था।
रहाणे ने भी टीम में अपनी वापसी का जश्न अर्धशतक बना कर मनाया। रहाणे ने 78 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 62 रन बनाये। रहाणे ने अपना आखिरी वनडे 22 जनवरी को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। युवराज ङ्क्षसह मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए। खेल रुकने के समय कप्तान विराट कोहली 47 गेंदों में एक चौके की मदद से 32 और महेंद्र ङ्क्षसह धोनी नौ रन बनाकर क्रीज पर थे।