scriptIPL 10 – पुणे और मुंबई मैच के दौरान धौनी की पीटरसन ने कर दी खिंचाई, जानें क्या कहा.. | Patrika News
खेल

IPL 10 – पुणे और मुंबई मैच के दौरान धौनी की पीटरसन ने कर दी खिंचाई, जानें क्या कहा..

आईपीएल में कामेंट्री कर रहे पीटरसन ने पुणे के मनोज तिवारी से माइक पर कहा कि वह धौनी से कहें कि पीटरसन उनसे अच्छे गोल्फ खिलाड़ी हैं।

Apr 07, 2017 / 10:38 am

पुनीत कुमार

ms dhoni

ms dhoni

क्रिकेट के मैदान में हंसी-मजाक खेल का हिस्सा है और इस बार भारत तथा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के बीच ऐसा ही एक वाक्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के मैच के दौरान देखने को मिला।
मुंबई इंडियंस और सुपरजाएंट के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के दूसरे ओवर में आईपीएल में कामेंट्री कर रहे पीटरसन ने पुणे के मनोज तिवारी से माइक पर कहा कि वह धौनी से कहें कि पीटरसन उनसे अच्छे गोल्फ खिलाड़ी हैं।
पीटरसन के ऐसा कहने का तिवारी ने पालन किया और धौनी से पीटरसन की बात कही। धौनी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह मेरे पहले टेस्ट विकेट हैं। जिसके बाद धौनी की इस बात को सुनकर कामेंट्री बॉक्स में ठहाके गूंज उठे। इसके अलावा मैदान पर मौजूद दर्शक भी हंसने लगे।
हालांकि धौनी भूल गए थे कि पीटरसन के खिलाफ 2011 के इंग्लैंड के दौरे पर की गई उनकी अपील को अंपायर बिलि बाउडन ने खारिज कर दिया था।

Home / Sports / IPL 10 – पुणे और मुंबई मैच के दौरान धौनी की पीटरसन ने कर दी खिंचाई, जानें क्या कहा..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो