scriptमध्य प्रदेश ने मुंबई को हराकर किया धमाका, 134 रन पर किया ढ़ेर | Patrika News
खेल

मध्य प्रदेश ने मुंबई को हराकर किया धमाका, 134 रन पर किया ढ़ेर

साकुरे ने आठ ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सारांश जैन ने 30 रन पर तीन विकेट लिए।

Feb 28, 2017 / 08:40 pm

balram singh

अभिषेक नायर

अभिषेक नायर

मध्यम तेज गेंदबाज चंद्रकांत साकुरे (25 रन पर पांच विकेट) की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर मध्य प्रदेश ने मुंबई की शक्तिशाली टीम को विजय हजारे ट्राफी ग्रुप सी मुकाबले में मंगलवार को 80 रन से हराकर चौंका दिया। 
मध्य प्रदेश ने सोहराब धालीवाल (51) और अंकित दाने (46) की उपयोगी पारियों से 45.1 ओवर में 214 रन का सामान्य स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाजों ने मुंबई को 38.4 ओवर में मात्र 134 रन पर ढेर कर दिया। 
साकुरे ने आठ ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सारांश जैन ने 30 रन पर तीन विकेट लिए। 

मुंबई की तरफ से अभिषेक नायर ने सर्वाधिक 24 रन बनाये। मुंबई के नौ विकेट तो 104 रन पर गिर चुके थे लेकिन आखिरी विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी ने उसे 134 रन तक पहुंचाया। मध्य प्रदेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत और मुंबई की इतने ही मैचों में यह पहली हार है।

Home / Sports / मध्य प्रदेश ने मुंबई को हराकर किया धमाका, 134 रन पर किया ढ़ेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो