खेल

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले पिच देखने पहुंचे ‘रिटायर्ड’ धोनी, जानें क्या था इरादा?

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 16 मार्च से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम (जेएससीए) में पिच का मुआयना किया।

Mar 09, 2017 / 02:40 pm

Nakul Devarshi

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 16 मार्च से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम (जेएससीए) में पिच का मुआयना किया। 
बुधवार शाम को धोनी को पिच क्यूरेटर एसबी सिंह के साथ मैदान पर चर्चा करते हुए देखा गया। धोनी ने बाद में पिच का मुआयना भी किया। 

हालांकि एसबी सिंह का कहना था कि वह रूटीन दौरा था और इसका 16 से 20 मार्च के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कोई लेना देना नहीं है।
सिंह का कहना था कि धोनी ने अपने गृह राज्य में होने वाले इस टेस्ट की तैयारियों का भी जायजा लिया। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी कोलकाता से बंगलूरु जाएंगे, लेेकिन वह रांची लौट आये हैं। 
भारत और आस्ट्रेलिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है। जेएससीए स्टेडियम पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। 

Home / Sports / इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले पिच देखने पहुंचे ‘रिटायर्ड’ धोनी, जानें क्या था इरादा?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.