scriptMI vs KXIP: पंजाब ने मुंबई को 7 रन से हराया, दोनों टीमों की जोरदार रही बल्लेबाजी | Patrika News
खेल

MI vs KXIP: पंजाब ने मुंबई को 7 रन से हराया, दोनों टीमों की जोरदार रही बल्लेबाजी

कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 21 गेंदों में 47 रन (5 छक्के, 2 चौके) की अाक्रामक पारी खेली। मैक्सवेल ने साहा के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। मैक्सवेल का विकेट 131 रन पर गिरा।

May 11, 2017 / 11:58 pm

balram singh

ऋद्धिमान साहा

ऋद्धिमान साहा

पंजाब ने मुंबई को 7 रनों से हरा दिया है। मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन ही बना सकी। पोलार्ड 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत तेज और अच्छी हुई। उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज लैंडी सिमंस और पार्थिव पटेल ने जोरदार खेल दिखाया। पटेल ने आउट होने से पहले 23 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 38 रन की पारी खेली। वे मोहित शर्मा की गेंद पर आउट हुए।
उनके आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। सिमंस भी 32 गेंदों पर 59 रन बनाकर मैक्सवेल की गेंद पर गुप्टिल को कैच दे बैठे। उनके बाद खेलने आए नीतीश राणा और कप्तान रोहित शर्मा ने भी टीम को निराश किया। राणा ने 12 रन तो वहीं रोहित 5 रन बना कर आउट हो गए।
उनके आउट होने के बाद टीम की उम्मीदें हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड टिक गई। इन दोनों ने कुछ हद तक जीत का भरोसा बनाए रखा।पांड्या ने 13 गेंदों पर चार छक्के लगाते हुए 30 रन बनाए पर ने संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए।
उनके आउट होने के बाद कर्ण शर्मा खेलने आए। दूसरी तरफ पोलार्ड दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे। कर्ण शर्मा ने मुंबई के लिए गजब की छोटी सी पारी खेली। उन्होंने 6 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए। उनके बाद हरभजन सिंह खेलने आए।
मुंबई को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन की दरकार थी। सामने पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे। पर वे कुछ नहीं कर सके और मुंबई को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पोलार्ड 24 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 10 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया। पंजाब ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के लिए साहा ने 55 गेंदों में नाबाद 93 रन (11 चौके, 3 छक्के) जड़े।
पंजाब के लिए यह मैच बेहद अहम था और उसे किसी भी कीमत पर जीत चाहिए थी। अन्यथा वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो सकता था, जबकि मुंबई की कोशिश नंबर वन पर बने रहने की थी।
मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। पंजाब का पहला विकेट 68 रन पर मार्टिन गप्टिल (36 रन, 18 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) के रूप में गिरा। 
कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 21 गेंदों में 47 रन (5 छक्के, 2 चौके) की अाक्रामक पारी खेली। मैक्सवेल ने साहा के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। मैक्सवेल का विकेट 131 रन पर गिरा।
जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई का कोई भी गेंदबाज नहीं चला। बुमराह ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया है। उनके साथ ही कर्ण शर्मा और मिचेल मैक्लेनेघन ने भी एक-एक विकेट लिया।

Home / Sports / MI vs KXIP: पंजाब ने मुंबई को 7 रन से हराया, दोनों टीमों की जोरदार रही बल्लेबाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो