scriptभूकंप पीड़ितों की मदद को आगे आए अफरीदी, किया दान  | Patrika News
खेल

भूकंप पीड़ितों की मदद को आगे आए अफरीदी, किया दान 

पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी भूकंप पीड़ितों से मिलने के लिए मंगलवार को पेशावर स्थित अस्पताल में गए और लोगों का हालचाल लिया। 

शिवपुरीOct 28, 2015 / 09:27 am

satyabrat tripathi

नई दिल्ली। पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी भूकंप पीड़ितों से मिलने के लिए मंगलवार को पेशावर स्थित अस्पताल गए और लोगों का हालचाल लिया है। 

इतना ही नहीं वे भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने 5 मीलियन पाकिस्तानी रुपए दान किए। इसकी जानकारी उन्होंने अपने क्रिकेट फैंस से ट्वीटर पर साझा की है।

बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तून क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 179 लोगों की मौत जबकि 1800 लोग घायल हो गए थे। 

]

ऐसे में भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी आगे आए और पेशावर के एक हॉस्पिटल में पहुंचकर लोगों का हालचाल लिया। 

Home / Sports / भूकंप पीड़ितों की मदद को आगे आए अफरीदी, किया दान 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो