scriptPro Kabaddi League:लायन जंप,हैंड टच से लेकर डुबकी तक,जानिए कब्बडी के सभी आक्रमक दांव के बारे में | Patrika News

Pro Kabaddi League:लायन जंप,हैंड टच से लेकर डुबकी तक,जानिए कब्बडी के सभी आक्रमक दांव के बारे में

locationनई दिल्लीPublished: Dec 22, 2021 10:12:12 am

Submitted by:

Paritosh Shahi

विवो प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन आज 22 दिसंबर से बेंगलुरु में शुरू होने जा रहा है। इस बार स्टेडियमों में फैंस की एंट्री बंद रहेगी। 2 साल के लंबे अंतराल के बाद इस लीग का आयोजन फिर से होने जा रहा है। कबड्डी सिर्फ ताकत और फिटनेस का ही नहीं स्किल्स का भी खेल है। एक खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उसमें कुछ जरूरी स्किल्स का होना बहुत जरूरी है। रेडर्स और डिफेंडर्स के लिए अलग-अलग स्किल्स हैं।इस लेख में हम जानेंगे कबड्डी के कुछ ऐसे ही आक्रामक स्किल्स के बारे में-

pkl_rules.jpg

1.हैंड टच ( Hand Touch ) – कबड्डी के सबसे प्राथमिक आक्रामक दांव में हैंड टच का नाम सबसे ऊपर है। दौड़कर या ठहर कर किसी भी तरह विपक्षी टीम के खिलाड़ी को हाथ से टच कर पॉइंट हासिल करना ही इस दांव का मुख्य उद्देश्य होता है।

2.डुबकी ( Dubki ) – इस दांव को सफल बनाने के लिए टाइमिंग का ठीक होना सबसे अधिक मायने रखता है। विपक्षी टीम अगर चैनल टेकल के जरिए रेडर को घेरने की कोशिश करती है, तो रेडर इसी स्किल के जरिए विरोधी खिलाड़ियों के फैले हुए हाथों के नीचे से डुबकी लगाकर प्वाइंट हासिल करते हुए अपने पाले में चला जाता है।

3.बैक किक ( Back Kick ) –इस स्किल को कबड्डी में बहुत ही चतुर स्किल माना जाता है। इसमें रेडर विपक्षी टीम के डिफेंडर की ओर पीठ करके अचानक पीछे की ओर किक मारता है और टच प्वाइंट हासिल करने की कोशिश करता है। कई जगह इस दांव को म्युल किक भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें : PKL: जाने,प्रो कबड्डी लीग के सभी नियम जिसे हर कबड्डी फैंस को जानना है बेहद जरूरी

 

4. लायन जंप ( Lion Jump ) – लायन जंप के लिए रेडर के पैरों में बहुत ताकत और शक्ति की जरूरत होती है। प्रो कबड्डी लीग में पवन सहरावत ने इसे पॉपुलर बनाया था। इस दांव में रेडर विरोधी टीम के डिफेंडर के ऊपर से कूदकर खुद का बचाव भी करता है और पॉइंट्स भी बनाता है। यह एक बेहद कठिन दांव है।

5. साइड किक ( Side Kick ) – कबड्डी के सबसे प्रभावी तकनीक में इस तकनीक का नाम सबसे ऊपर है। इसमें रेडर साइड किक लगाकर विपक्षी टीम के डिफेंडर्स को छूने की कोशिश करता है।

यह भी पढ़ें : PKL:डुबकी किंग के नाम से मशहूर प्रदीप नरवाल के नाम हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड्स

 

6. टो टच ( Toe Touch ) – इसे कबड्डी खेल का सबसे शातिर दांव कहा जाता है। इस दांव में रेडर की नजर डिफेंडर्स के पैरों पर होती है। जैसे ही समय मिलता है वह अपने पैर से डिफेंडर के अंगूठे को अपने पैर से छू कर अपने पाले में चला आता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो