दरअसल, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने टी20 वर्ल्ड कप मे अपने टीम के सभी मुकाबले में ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट करने के लिए कहा है. पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ में मुकाबले में डी कॉक ने यह नहीं किया था, जिस कारण उन्हें इस मैच में बैठना पड़ा था. पर बाद में डी कॉक ने इसके लिए माफी मांग ली थी और आज श्रीलंका के खिलाफ मैच में खेलते हुए दिख रहे हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान बवुमा ने डिकॉक का समर्थन किया था और उनकी वापसी का इशारा पिछले मैच में ही दे दिया था. खुद डी कॉक ने भी कप्तान बवुमा की तारीफ की थी और समर्थन के लिए शुक्रिया कहा था.