script47 बालिकाएं शॉर्ट लिस्ट, 27 से लगेगा कैंप, फिर होगा चयन | sports news | Patrika News
खेल

47 बालिकाएं शॉर्ट लिस्ट, 27 से लगेगा कैंप, फिर होगा चयन

मध्य प्रदेश महिला हॉकी एकेडमी के लिए चयन किया जाएगा।

ग्वालियरMay 15, 2024 / 10:47 pm

राहुल गंगवार

मप्र महिला हॉकी एकेडमी चयन ट्रायल…

ग्वालियर. मध्य प्रदेश महिला हॉकी एकेडमी में प्रवेश के लिए चार दिवसीय ट्रायल मंगलवार का समाप्त हो गई। ट्रायल में देशभर से 300 से अधिक बालिकाओं ने भाग्य आजमाया था, जिसमें 47 बालिकाओं को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है। इन 47 बालिकाओं का 27 मई से 7 जून तक कैंप लगाया जाएगा, जिसमें से करीब 20 बालिकाओं का चयन मध्य प्रदेश महिला हॉकी एकेडमी के लिए चयन किया जाएगा।
एकेडमी के चीफ कोच परमजीत सिंह ने बताया, चार दिवसीय चयन ट्रायल में देशभर से करीब 300 से अधिक बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। गेम, स्किल और फिजीकल के आधार पर 35 मप्र से और 12 बालिकाएं विभिन्न राज्यों से शॉर्ट लिस्ट की गई है। उन्होंने बताया, शॉट लिस्ट में अंडर-13 और अंडर-14 आयु वर्ग की बालिकाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसमें चार गोलकीपर भी है।
चयन कमेटी करेगी मुख्य खिलाडिय़ों का चयन

https://www.patrika.com/gwalior-news/itfworldtennis-did-not-play-tennis-for-3-years-to-get-rid-of-the-habit-today-ranked-1220-in-the-world-18696045

परमजीत सिंह ने बताया, 47 बालिकाओं नाम शॉर्ट लिस्ट कर स्वीकृति के लिए भोपाल भेजा जाएगा। इसके बाद 27 मई से 7 जून तक ग्वालियर हॉकी एकेडमी में मुख्य कैंप लगाया जाएगा। कैंप से टॉप बालिकाओं का चयन कमेटी करेगी। जिसके चेयरमैन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी समीर दाद होंगे, इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नवदीप कौर, करिश्मा यादव सहित एकेडमी की कोच भी शामिल होंगी।
कोच परमजीत ने बताया, इस बार सब-जूनियर खिलाडिय़ों का प्राथमिकता दी जाएगी, क्योंकि सब-जूनियर खिलाड़ी को तैयार करने से लंबे समय तक एकेडमी की ओर से खेलती हैं। सीनियर खिलाडिय़ों का चयन करने से वे कुछ समय ही रहती और नौकरी लग जाती है तो वे एकेडमी को छोड़ देती है। सीनियर खिलाड़ी सब-जूनियर और जूनियर स्तर पर भी नहीं खेल पाती।
इस साल इन चैंपियनशिप में जीते पदक
मप्र महिला हॉकी एकेडमी की सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर टीम ने वर्ष-2023-24 में बेहतर प्रदर्शन किया। एकेडमी टीम ने नेशनल चैंपियनशिप सहित अन्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप में गोल्ड, अंडर-14 स्कूल गेम्स में स्वर्ण, नेशनल गेम्स में गोल्ड, पहली हॉकी इंडिया जूनियर वूमन एकेडमी चैंपियनशिप में गोल्ड, पहली हॉकी इंडिया सब-जूनियर वूमन एकेडमी चैंपियनशिप में स्वर्ण, वेस्ट जोन सब-जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण और 13वीं इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और खेलो इंडिया गेम्स में रजत पदक जीता है।

Hindi News/ Sports / 47 बालिकाएं शॉर्ट लिस्ट, 27 से लगेगा कैंप, फिर होगा चयन

ट्रेंडिंग वीडियो