30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Swiss Open: पीवी सिंधू, प्रणय और श्रीकांत अगले दौर में, लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर

Swiss Open: भारत के टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, किदाम्बी श्रीकांत और एच एस प्रणॉय स्विस ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। लेकिन आठवीं सीड लक्ष्य सेन को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 23 Mar 2023, 3:40 PM IST

pv_sindhu.png

Badminton Swiss Open 2023: भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, किदाम्बी श्रीकांत और एच एस प्रणय ने स्विस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। दो बार की ओलम्पिक चैंपियन और गत विजेता सिंधु ने स्विट्जरलैंड की जंजीरा स्टेडलमैन को बुधवार रात 32 मिनट में 21-9, 21-16 से हराया। उनका अगला मुकाबला इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी से होगा।

पुरुष एकल में पूर्व नंबर एक श्रीकांत ने चीन वेंग होंग यांग को कड़े संघर्ष में 21-16, 15-21, 21-18 से पराजित किया। श्रीकांत का दूसरे दौर में चियुक यीयू ली से मुकाबला होगा। एक अन्य मैच में पांचवीं सीड एच एस प्रणय ने चीन के शी यू की को एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-17, 19-21, 21-17 से हराया।

एक अन्य भारतीय मिथुन मंजुनाथ ने हॉलैंड के जोरान क्वीकेल को 21-8, 21-17 से हराया। उनका अगला मुकाबला चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से होगा। हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन को पहले दौर में हांगकांग के चियुक यीयू ली से 18-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और किरण जॉर्ज को हार का सामना करना पड़ा जबकि एन सिक्की रेड्डी और आरती सारा सुनील पहले दौर में बाहर हो गए। रेड्डी और रोहन कपूर मिश्रित युगल में हार गए। लेकिन सात्विकसैराज रन्किरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने मलेशिया के जिन युआन बून और तिएन सी वोंग को 21-15, 21-18 से हराकर अपनी पदक उम्मीदों को कायम रखा।