3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Athletics Championship 2022: जानिए नीरज चोपड़ा के फाइनल मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा रविवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आखिरी दांव लगाएंगे। नीरज का फाइनल मुकाबला रविवार सुबह 7 बजे होगा। जानिए आप नीरज चोपड़ा के मैच को कब और कहां देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 23 Jul 2022, 8:47 PM IST

neeraj_chopra.jpg

Neeraj Chopra

World Athletics Championship 2022: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के ध्वज वाहक और टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के पुरुष जैवलिन के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने इस खेल में पहले ही दौर में 88.39 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बना ली थी। और अब इस 24 वर्षीय खिलाड़ी की नजरें इस टूर्नामेंट में भारत को पदक दिलाने पर होंगी। इस टूर्नामेंट में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्तमान विश्व चैंपियन खिलाड़ी एंडरसन पीटर से चुनौती मिलती हुई नजर आएगी, जो करंट जेवलिन चैंपियन भी है

नीरज के साथ रोहित यादव ने भी किया क्वालीफाई

भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के अलावा रोहित यादव ने भी जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालीफाइंग राउंड में वह उन 32 खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने जैवलिन थ्रो के टॉप 12 में जगह बनाई है। नीरज चोपड़ा के अलावा वह भी नीरज चोपड़ा के साथ पुरुष जैवलिन थ्रो के फाइनल में दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : एशिया कप 2022 का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

कब शुरू होगा नीरज चोपड़ा का फाइनल मुकाबला

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा शनिवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के मैन जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंच चुके थे। भारतीय समय अनुसार फाइनल मुकाबला रविवार को सुबह 7:00 बजे शुरू होगा। नीरज चोपड़ा का यह मुकाबला ऑर्गन के हार्वर्ड खेल मैदान पर होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप भारत में सोनी टेन टू और सोनी टेंन टू एचडी (Sony Ten 2 HD) टीवी चैनल पर देख सकते हैं।

साथ ही टीवी चैनलों के अलावा यह फाइनल मुकाबला सोनी लिव के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। जिसे आप सब्सक्रिप्शन की मदद से लाइव मैच देख सकते हैं। बता दें कि अगर नीरज चोपड़ा इस प्रतियोगिता में पदक जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह भारत के पहले एथलीट होंगे जो इस खेल में भारत के लिए पदक जीतेंगे।