3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2022: श्रीलंका के बजाए अब UAE में होगा एशिया कप टूर्नामेंट, जानें कब से और किस फॉर्मेट में खेला जाएगा

एशिया कप 2022 संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। इससे पहले यह श्रीलंका में होना था लेकिन वहां के आर्थिक हालातों की वजह से टूर्नामेंट को यूएई ट्रांसफर कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 28 Jul 2022, 8:36 AM IST

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 अब यूएई में होगा। पहले टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था लेकिन श्रीलंका के खराब आर्थिक हालातों के चलते इस टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात यानी कि यूएई ट्रांसफर करने का फैसला किया गया है। इस बार यह टूर्नामेंट T-20 फॉर्मेट में होगा और 6 टीमें एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अलावा एक अन्य टीम क्वालीफायर राउंड के तहत छठी टीम होगी। बता दें कि एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का प्रोमो वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने रिलीज कर दिया है

इस बात की घोषणा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट शम्मी सिल्वा ने कर दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वर्तमान संदर्भ और घटना के परिणाम को देखते हुए एशिया कप को यूएई में स्थानांतरित करने के एशिया क्रिकेट कॉउंसिल के फैसले के साथ हम पूरी तरह खड़े हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, अब अमीरात क्रिकेट बोर्ड साथ मिलकर काम करेगा।

यह भी पढ़ें : वनडे क्रिकेट में 800 से ज्यादा चौके लगाने वाले 9 भारतीय क्रिकेटर

बता दें कि एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होने वाले क्वालीफायर मुकाबले से होगी। जबकि मुख्य टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू होगा जो 11 सितंबर तक चलेगा। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, यूएई और एशियन क्रिकेट काउंसिल तीनों मिलकर इस टूर्नामेंट के फाइनल शेड्यूल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका के पास है लेकिन खराब आर्थिक हालातों के चलते इस टूर्नामेंट को यूएई कराने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें : 4 गेंदबाज भारतीय गेंदबाज जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लिए सबसे ज्यादा विकेट

T-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले यह टूर्नामेंट सभी टीमों के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि इस बार एशिया कप T-20 फॉर्मेट में हो रहा है। इस हिसाब से T-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के रूप में भी एशिया कप को देखा जा रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। बता दें कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। भारतीय टीम ने साल 2016 और 2018 में इस बड़े टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।