2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में विराट कोहली हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, दांव पर अर्धशतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rohit Sharma-Virat Kohli vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी और दोनों की नजरें कई रिकॉर्ड्स पर टिकी होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 2 Nov 2026, 5:58 PM IST

Rohit Sharma and Virat kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- IANS)

IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। इस सीरीज के सभी पांच मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे। दुनिया की नजरें उन दोनों की बल्लेबाजी पर होगी और इन दोनों की नजरें कई रिकॉर्ड्स पर टिकी होंगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली इन पांच मैचों की सीरीज में कई रिकॉर्ड्स बना सकते हैं।

कोहली तोड़ सकते हैं विलियमसन का रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने 7 शतकीय पारियां खेली हैं और 1897 रन बनाए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 1750 रन बनाए हैं और पांच शतक लगाए हैं। हालांकि, उन्होंने 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। विराट कोहली के नाम 10 अर्धशतक भी हैं। विराट कोहली इस सीरीज में 2 अर्धशतक और लगा देते हैं तो वह भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम है। इसी साल 12 जून को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले विलियमसन ने 31 मैचों में 11 अर्धशतक लगाए हैं।

दूसरी ओर रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 अर्धशतक लगा चुके हैं और अगर इस पांच मैचों की सीरीज में तीन अर्धशतक लगा देते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पछाड़ देंगे। रोहित शर्मा ने 34 मैचों की 32 पारियों में 1134 रन बनाए हैं और उनका औसत 37 का रहा है। इस दौरान रोहित शर्मा ने दो शतक और छह अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

2 रिकॉर्ड इस बार नहीं टूटेंगे!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोहित शर्मा का एक अनोखा रिकॉर्ड भी है, जिसे किसी भी बल्लेबाज के लिए तोड़ना मुश्किल है। रोहित शर्मा 49 छक्के लगा चुके हैं और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 28 छक्के लगाए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 26 और क्रिस केर्न्स ने 25 छक्के लगाए हैं। शुभमन गिल ने भी 25 छक्के लगाए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इस सीरीज में ये रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन है।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीदेशमैचरनशतकअर्धशतकछक्के
1विराट कोहलीभारत36189771028
2सचिन तेंदुलकरभारत4217505826
3रॉस टेलरन्यूजीलैंड3513853818
4केन विलियमसनन्यूजीलैंड31123911110
5नाथन एस्टलन्यूजीलैंड291207559
6वीरेंद्र सहवागभारत2311576322
7रोहित शर्माभारत3411342649
8मोहम्मद अजहरुद्दीनभारत401118179
9स्टीफन फ्लेमिंगन्यूजीलैंड401098095
10सौरव गांगुलीभारत3210793610