2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ ODI Series: क्या रोहित शर्मा बनेंगे 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज? विराट कोहली भी रच सकते हैं इतिहास

IND vs NZ ODI Series: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की ODI सीरीज का आगाज 4 नवंबर से ऑकलैंड में होगा। जहां सभी की नजरें एक बार फिर स्‍टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। वहीं, इन दोनों दिग्‍गजों की नजरें कई बड़े रिकॉर्ड पर होंगी। आइये आपको भी बताते हैं कि इस सीरीज में रोहित-विराट कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Nov 2026, 1:50 PM IST

Rohit Sharma Virat Kohli in IND vs NZ ODI Series

रोहित शर्मा और विराट कोहली। (Photo- ANI)

Rohit Sharma Virat Kohli in IND vs NZ ODI Series: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-2 से जीतकर शानदार शुरुआत की है। अब भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। जहां शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें दिग्‍गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी। इन दोनों के पास इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। हिटमैन के पास जहां 400 छक्‍के मारने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का मौका होगा। वहीं, विराट के सामने ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अपने 2000 वनडे रन का माइलस्‍टोन होगा।

क्या हिटमैन बन पाएंगे 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज?

बता दें कि हिटमैन रोहित शर्मा अपने वनडे क्रिकेट करियर में अब तक 381 छक्के लगा चुके हैं। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वह 19 छक्‍के लगाते ही इस फॉर्मेट में वह अपने 400 छक्‍के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। हालांकि सबसे ज्‍यादा छक्‍के के मामले में वह अभी भी शीर्ष पर दुनिया का कोई भी एक्टिव प्‍लेयर उनके आसपास भी नहीं है।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांरनशतकअर्धशतकचौकेछक्के
रोहित शर्मा (भारत)2912831212035631148381
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)3983698064639730351
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)3012941048025541128331
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)4454331343028681500270
एमएस धोनी (भारत)350297107731073826229

वनडे में 100 बार 50+ स्कोर

रोहित शर्मा के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 35 शतक और 63 अर्धशतक यानी वह कुल 98 बार 50+ स्कोर कर चुके हैं। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दो बार 50 या उससे अधिक रन बनाते ही वह वनडे इतिहास में 100 50+ स्कोर करने वाले छठे बल्लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड की धरती पर 500 रन

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर अब तक 14 वनडे मुकाबलों में 437 रन बनाए हैं। अब उन्हें कीवियों के देश में अपने 500 वनडे रन पूरे करने के लिए सिर्फ 63 रन की दरकार है।

हिटमैन के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्‍कों का अर्धशतक बनाने का मौका

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 34 वनडे की 32 पारियों में 1134 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 49 छक्के आए हैं। आगामी सीरीज में एक और छक्का लगाते ही हिटमैन इस टीम के खिलाफ अपने छक्‍कों का अर्धशतक पूरा कर लेंगे।

विराट कोहली के निशाने पर रिकी पोंटिंग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

भारत की रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1897 रन बना चुके हैं। वहीं, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलियाई पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 51 मैचों की 50 पारियों में कीवियों के खिलाफ 1971 रन बनाए। विराट 75 रन बनाते ही पोंटिंग के इस कीर्तिमान को तोड़ देंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशमैचपारियांरनऔसतशतकअर्धशतकचौकेछक्के
रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया5150197145.8361219421
विराट कोहलीभारत3636189757.4871016828
सचिन तेंदुलकरभारत4241175046.055820626
कुमार संगकाराश्रीलंका4745156840.2021217015
सनथ जयसूर्याश्रीलंका4745151933.755815441

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन का माइलस्‍टोन भी पार करने का मौका

विराट के पास न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में 2000 रन पूरे करने का भी सुनहरा मौका है। इस माइलस्‍टोन तक पहुंचने के लिए उन्‍हें सिर्फ 103 रन की दरकार है। अगर, वह इसमें सफल होते हैं तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 600 वनडे रन पूरे करने का मौका

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की धरती पर 13 वनडे मैचों में 596 रन बनाए हैं। 4 रन बनाते ही वह 600 रन पूरे करने का माइलस्‍टोन भी छू लेंगे।