2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZA vs INDA: दूसरा मैच भी ड्रॉ की ओर, न्यूजीलैंड के 424 के बाद तीसरे दिन स्‍टंप तक भारत का स्‍कोर 32/0

NZA vs INDA 2nd Unofficial Test Day 3: न्‍यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्‍ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 424 रन बनाए हैं। इसके साथ उसने पहली पारी के आधार पर 78 रन की बढ़त बनाई। तीसरे दिन स्‍टंप तक भारत का स्‍कोर 32/0 रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Nov 2026, 12:29 PM IST

NZA vs INDA 2nd Unofficial Test Day 3

भारतीय बल्‍लेबाज केएल राहुल और यशस्‍वी जायसवाल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuzz)

NZA vs INDA 2nd Unofficial Test Day 3 Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच क्राइस्‍टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा दूसरा अनऑफिशियल टेस्‍ट भी अब ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। भारत ने अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए थे। वहीं, न्‍यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 424 रन बनाते हुए 78 रन की बढ़त हासिल की। तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक भारत ने बगैर कोई विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। अब भारतीय टीम 46 रन पीछे है। यशस्‍वी जायसवाल 38 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन और साई सुदर्शन 28 गेंदों पर दो चौकों की सहायत से 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

दूसरा मुकाबला भी हो सकता है ड्रॉ

बता दें कि भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला गया पहले मैच चौथे दिन खराब रोशनी के चलते रद्द कर दिया गया था। जबकि भारत उस मैच को जीतने से सिर्फ एक विकेट दूर था। वहीं, अब दूसरे मुकाबले में तीन दिन का खेल खत्‍म हो चुका है और अभी तक दो पारियां ही पूरी हो सकी हैं। मंगलवार को इस मैच का चौथा और अंतिम दिन होगा। जहां न्‍यूजीलैंड के लिए भारतीय टीम को जल्‍दी समेटना आसान नहीं होगा।

खबर अपडेट हो रही है…