2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZA vs INDA: मोहम्‍मद सिराज और मुकेश कुमार ने 9 विकेट लेकर बरपाया जमकर कहर, न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 391/9

NZA vs INDA 2nd Unofficial Test Day 3: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे अनऑफिशियल टेस्‍ट के तीसरे दिन न्‍यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर भारत के खिलाफ 45 रन बढ़त बना ली है। वहीं, भारत की ओर से मोहम्‍मद सिराज ने 4 विकेट और मुकेश कुमार 5 विकेट हॉल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Nov 2026, 9:18 AM IST

NZA vs INDA 2nd Unofficial Test Day 3, Mohammed Siraj,

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

NZA vs INDA 2nd Unofficial Test Day 3 Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच क्राइस्‍टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्‍ट में मेजबान टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत ने जहां अपनी पहली पारी में 346 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। वहीं, न्‍यूजीलैंड पहली पारी में तीसरे दिन चाय काल तक 9 विकेट के नुकसान पर 391 रन बना लिए हैं। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 45 रन की बढ़त हासिल कर ली है। उसकी ओर से मैथ्‍यू बॉयल ने 110 रन की शतकीय पारी और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 93 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, भारत की ओर से मोहम्‍मद सिराज ने 4 विकेट और मुकेश कुमार 5 विकेट हॉल किया है।

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट शतक से चूके

न्‍यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी तीसरे दिन 218/3 के स्‍कोर से शुरू की थी। मैथ्‍यू बॉयल नाबाद 107 और ​डीन ​फॉक्सक्रॉफ्ट 80 रन से आगे खेलने क्रीज पर उतरे, लेकिन 221 के स्‍कोर पर टीम को चौथा झटका बॉयल के रूप में लगा, जो कि 110 रन बनाकर मोहम्‍मद सिराज का शिकार बने। इसके बाद डीन भी 93 के निजी स्‍कोर पर आउट हो गए, जो कि अपने शतक से चूक गए। फिर नियमित अंतराल पर सिराज और मुकेश कुमार ने विकेट चटकाए। खबर लिखे जाने तक चाय काल के बाद तीसरे दिन न्‍यूजीलैंड की टीम 393/9 तक पहुंच गई। जायडेन लेनॉक्‍स और जरोड मैके 17-17 रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत ने अपनी पहली पारी में बनाए 346 रन

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। उसे शून्‍य के स्‍कोर पर यशस्‍वी जायसवाल (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद साई सुदर्शन और देवदत्‍त पडिक्‍कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। सुदर्शन 63 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। भारत ए का स्‍कोर 131 पर ही पहुंचा था कि यश राठौर भी आउट हो गए। इसके बाद भारत को चौथा झटका 137 के स्‍कोर पर पडिक्‍कल के रूप में लगा, जिन्‍होंने 140 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली। भारत का पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक स्‍कोर 291/7 रहा जुरेल नाबाद 99 रन पर थे।

आकाशदीप ने जड़ा अर्धशतक

दूसरे दिन सबसे पहले ध्रुव जुरेल ने अपना शतक पूरा किया। जुरेल ने 171 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और तीन छक्‍कों की मदद से 105 रन बनाए। इसके बाद आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत के स्‍कोर को पहली पारी में 346 तक पहुंचाया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल