2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rising Stars Asia Cup 2026: तिलक वर्मा बने कप्तान, अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी को भी एशिया कप की टीम में मिली जगह

Rising Stars Asia Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और हर्षित राणा को भी टीम में जगह मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 2 Nov 2026, 6:49 PM IST

Abhishek Sharm Vaibhav Suryavanshi

अभिषेक और वैभव (फोटो- IANS)

India Squad for Rising Stars Asia Cup 2026: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है, जबकि रजत पाटीदार उपकप्तान होंगे। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आएंगे, जबकि रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव और हर्षित राणा को भी जगह मिली है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल से खेलेगी। उसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान A और 24 नवंबर को UAE से होगा। यह एक वनडे फॉर्मेट का टूर्नामेंट होगा और फाइनल तक कुल 15 मैच खेले जाएंगे।

ग्रुप B में पाकिस्तान के साथ भारत

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक दोहा, कतर में आयोजित किया जाएगा। इंडिया A को ग्रुप B में संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नेपाल और पाकिस्तान A के साथ रखा गया है। ग्रुप A में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, अफगानिस्तान A और हांगकांग, चीन शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला रविवार, 29 नवंबर को होगा।

ACC इमर्जिंग एशिया कप के विजेता

साल 2013 में पहली बार इस टूर्नामेंट को आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट का पहला खिताब टीम इंडिया ने ही जीता था लेकिन उसके बाद से अब तक उसे दूसरी ट्रॉफी का इंतजार है। 2018 और 2023 में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची लेकिन 2018 वाले टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका और 2023 वाले फाइनल में पाकिस्तान शाहीन से हार गई।

वर्षमेजबान देशविजेताफाइनल का परिणामउपविजेता
2013सिंगापुरभारत अंडर-239 विकेट से जीतपाकिस्तान शाहीन
2017बांग्लादेशश्रीलंका अंडर-235 विकेट से जीतपाकिस्तान शाहीन
2018श्रीलंकाश्रीलंका अंडर-233 रन से जीतभारत अंडर-23
2019बांग्लादेशपाकिस्तान शाहीन77 रन से जीतबांग्लादेश अंडर-23
2023श्रीलंकापाकिस्तान शाहीन128 रन से जीतभारत ए
2024ओमानअफगानिस्तान ए7 विकेट से जीतश्रीलंका ए

अब तक की सबसे सफल टीमें

  • पाकिस्तान शाहीन – 2 खिताब
  • श्रीलंका अंडर-23 – 2 खिताब
  • भारत अंडर-23 – 1 खिताब
  • अफगानिस्तान ए – 1 खिताब

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए India A टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल