2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के पास दुनिया की नंबर 1 टीम बनने का मौका, लेकिन टीम इंडिया से हारी तो होगा बड़ा नुकसान

India vs New Zealand ODI Series: टीम इंडिया ने आखिरी बार 2018-19 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जहां 4-1 से जीत मिली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 2 Nov 2026, 5:12 PM IST

NZ vs IND

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- IANS)

IND vs NZ ODI Series:भारतीय टीम 7 साल के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। मार्च 2019 में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज खेली गई थी। उसके बाद से मेन इन ब्ल्यू ने सिर्फ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली है। हालांकि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल कर दुनिया की नंबर वन टीम बनना चाहेगी, तो दूसरी ओर टीम इंडिया अपनी तैयारियों को और मजबूत करना चाहेगी।

4 से 15 नवंबर तक खेली जाएगी सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को होगा। इस सीरीज के पहले 3 मैच न्यूजीलैंड जीत लेती है, तो वह टीम इंडिया को पछाड़कर नंबर वन टीम बन जाएगी। हालांकि, आखिरी दोनों मैच हारकर न्यूजीलैंड फिर से दूसरे स्थान पर खिसक सकती है। वहीं, अगर भारतीय टीम 3-2 से सीरीज जीत लेती है, तो रैंकिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

न्यूजीलैंड भी अगर इस सीरीज को 3-2 से जीत लेती है, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर न्यूजीलैंड भारतीय टीम को 4-1 से हरा देती है, तो टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी और न्यूजीलैंड दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी। हालांकि, अगर इसका उल्टा हुआ और टीम इंडिया 4-1 से सीरीज जीत लेती है, तो रैंकिंग में बड़ा बदलाव होगा। टीम इंडिया पहले स्थान पर बनी रहेगी, लेकिन न्यूजीलैंड दूसरे से सीधे चौथे स्थान पर खिसक जाएगी और साउथ अफ्रीका दुनिया की दूसरी टीम बन जाएगी।

पाकिस्तान को होगा फायदा

पाकिस्तान फिलहाल ट्राई सीरीज जीतने के बाद चौथे स्थान पर आ गई है, लेकिन न्यूजीलैंड अगर टीम इंडिया के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार जाती है, तो पाकिस्तान को एक स्थान का फायदा हो जाएगा। न्यूजीलैंड फिलहाल दूसरे स्थान पर है और वह हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक जाएगी, जिससे पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर आ जाएगी।

ICC वनडे टीम रैंकिंग

रैंकटीममैचअंक (PTS)रेटिंग
1भारत 364122115
2न्यूजीलैंड353809109
3दक्षिण अफ्रीका343547104
4पाकिस्तान373838104
5ऑस्ट्रेलिया353568102
6अफगानिस्तान31292694
7श्रीलंका44414494
8इंग्लैंड38353093
9बांग्लादेश41330481
10वेस्टइंडीज37292479