
पाकिस्तानी ऑलराउंडर हारिस रऊफ। (फाइल फोटो सोर्स: cricbuzz )
Haris Rauf joins Adelaide Strikers for BBL 2026-27: बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पाकिस्तानी ऑलराउंडर हारिस रऊफ को साइन किया है। अब वह अगले सीजन में बेन स्टोक्स और मार्क चैपमैन जैसे विदेशी प्लेयर्स के साथ खेलते नजर आएंगे। स्ट्राइकर्स के कोच टिम पेन ने रऊफ टीम से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि हारिस एक मैच-विनर हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट और दुनिया भर के फ्रैंचाइजी कॉम्पिटिशन में सबसे ऊंचे लेवल पर परफॉर्म किया है। स्ट्राइकर्स के फैंस उन्हें एडिलेड ओवल में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करेंगे। वह वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उनमें एक पल में गेम बदलने की काबिलियत है।
कोच टिम पेन ने आगे कहा कि हम पूरे टूर्नामेंट के लिए एडिलेड में हारिस का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। वह एक रोमांचक खिलाड़ी हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हमारे ग्रुप में बहुत एनर्जी लाएंगे। पूरे टूर्नामेंट के लिए हमारे सभी इंटरनेशनल खिलाड़ियों का उपलब्ध होना हमारे ऑफ-सीजन के दौरान एक मुख्य प्राथमिकता थी और हमें विश्वास है कि इससे हमारी टीम को बड़ा फायदा होगा।
बता दें कि रऊफ 2019-20 से शुरुआत के साथ मेलबर्न स्टार्स के लिए बीबीएल के पांच सीजन खेले हैं। वह पिछली 11 पारियों में 20 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने लंबे समय के दौरान स्टार्स के लिए 33 मैच खेले, जिसमें 56 विकेट लिए।
स्ट्राइकर्स से जुड़ने को लेकर रऊफ ने कहा कि मैं एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर सकता। एडिलेड ओवल दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट वेन्यू में से एक है और मुझे हमेशा वहां खेलने में मजा आया है। स्ट्राइकर्स के पास बेन स्टोक्स, मैट शॉर्ट और मार्क चैपमैन जैसे वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत टीम है। इसलिए मैं उनके साथ खेलने के मौके को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमारे पास एक टैलेंटेड ग्रुप है और मैं टीम को फाइनल में पहुंचाने और चैंपियनशिप के लिए मुकाबला करने में मदद करने के लिए जहां भी हो सके योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।
बता दें कि स्ट्राइकर्स के होम ग्राउंड एडिलेड ओवल में अपने एकमात्र वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में रऊफ ने नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जिसकी वजह से पाकिस्तान 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इसी वेन्यू पर उन्होंने एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट से जीत में 21 रन देकर 1 विकेट लिया था।
Updated on:
2 Nov 2026, 2:55 PM IST
Published on:
2 Nov 2026, 2:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.