3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: 4 भारतीय गेंदबाज जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लिए सबसे ज्यादा विकेट

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। आज पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच शाम 7 बजे पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। इस आर्टिकल में जानिए कि भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ के ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 22 Jul 2022, 3:53 PM IST

ravindra_jadeja_t20.jpg

Ravindra Jadeja

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद में खेला जाएगा, शाम 7 बजे यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच शुरू होगा। इस वनडे में कई शीर्ष भारतीय प्लेयर जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत नहीं दिखेंगे। टीम की कमान लेफ्ट हैंड बल्लेबाज शिखर धवन को सौंपी गई है। इस मैच में भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह वनडे डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आप को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 4 भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं

4) Umesh Yadav

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 पारियों में कुल 26 विकेट झटके हैं, इस दौरान उनका औसत 5.21 की रही है। जबकि 32 रन देकर तीन विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें : बेन स्टोक्स द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाए गए कुछ खास रिकॉर्ड

3) Kuldeep Yadav

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। हालांकि अगर वह फिट होते हैं तो पांच मैचों की टी-20 सीरीज में वह खेलते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 26 विकेट लिए हैं। साथ ही 41 रन देकर तीन विकेट लेना उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

2) Mohammed Shami

भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में उन्होंने 18 पारियों में कुल 37 विकेट झटके हैं।

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 31 जुलाई को

1) Ravindra Jadeja

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस मामले में पहले नंबर पर मौजूद हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद है उन्होंने कुल 27 पारियों में कुल 41 विकेट झटके हैं। इस दौरान 36 रन देकर पांच विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। साथ ही उनका आज के मैच में खेलना संदिग्ध है क्योंकि वह चोटिल हैं।