3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND: भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

New Zealand vs India: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और नीतीश कुमार रेड्डी पर रहेंगी सबकी नजरें। जानिए पांचों खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और उनसे जुड़ी खास बातें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 3 Nov 2026, 7:55 AM IST

Virat kohli AND AND ROHIT SHARMA.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (PHOTO - IANS)

IND vs NZ ODI Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा। भारतीय टीम इस दौरे पर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। इसके साथ ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को भी परखना चाहेगी। इस सीरीज में कई बड़े नाम मैदान पर दिखाई देंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के पास अपने रिकॉर्ड बेहतर करने का मौका होगा। वहीं, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देना चाहेंगे। युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी चर्चा में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं, इन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर रहेगी सभी की नजर।

शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए यह सीरीज काफी अहम है। वह पहले तीन वनडे में टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड में उनका वनडे रिकॉर्ड अब तक बहुत बड़ा नहीं रहा है। उन्होंने वहां 5 मैचों में 124 रन बनाए हैं। उनका औसत 31 का रहा है। इस दौरान वह एक अर्धशतक लगा चुके हैं। शुभमन गिल के पास इस बार अपने आंकड़े सुधारने का अच्छा मौका होगा। कप्तानी के साथ उनकी बल्लेबाजी भी टीम के लिए अहम रहेगी।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर हर क्रिकेट प्रशंसक की नजर रहेगी। वह अपनी विस्फोटक शुरुआत के लिए जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड में रोहित ने 14 वनडे मैचों की 13 इनिंग में 437 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.41 का है। उनके नाम वहां 4 अर्धशतक हैं। हालांकि, वह अभी तक न्यूजीलैंड में वनडे शतक नहीं लगा पाए हैं। इस बार वह इस कमी को पूरा करना चाहेंगे। उनके अनुभव का फायदा भारतीय टीम को जरूर मिलेगा।

विराट कोहली

विराट कोहली इस सीरीज के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल हैं। न्यूजीलैंड की धरती पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने वहां 13 वनडे मैचों में 596 रन बनाए हैं। उनका औसत 49.66 का है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन है। वह न्यूजीलैंड में 600 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 4 रन दूर हैं। ऐसे में यह उपलब्धि भी उनके निशाने पर होगी।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज दोहरी जिम्मेदारी लेकर आएगी। वह शुरुआती तीन मैचों में उपकप्तान होंगे। आखिरी दो मुकाबलों में कप्तानी करेंगे। न्यूजीलैंड में उनका वनडे रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने 6 मैचों में 346 रन बनाए हैं। उनका औसत 69.20 का है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन है। इसके अलावा, वह अपने वनडे करियर में 3000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ऐसे में उनसे मध्यक्रम में बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी इस सीरीज के युवा चेहरों में शामिल हैं। उन्हें केवल पहले वनडे के लिए टीम में जगह मिली है। उनके पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से योगदान देने की क्षमता है। नीतीश अब तक 8 वनडे मैचों में 109 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 53 रन है। वहीं, गेंदबाजी में उनके नाम 3 विकेट हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन पहले भी चर्चा में रहा है। ऐसे में पहले वनडे में वह अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

किस पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें?

इस सीरीज में कोहली और रोहित का अनुभव भारत के लिए अहम होगा। वहीं, गिल और अय्यर के सामने कप्तानी के साथ प्रदर्शन की चुनौती होगी। नीतीश के लिए भी यह खुद को साबित करने का मौका है। अब देखना होगा कि इन 5 खिलाड़ियों में कौन अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।